Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
25 मई राशिफल: आज इन 3 राशियों का दिन रहेगा कुछ खास
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य के साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सभी लंबित कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें। ईमानदारी से की हुई आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और अपने कारोबार में किसी बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आज के दिन आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ रूखापन रहेगा। ऐसे में आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा छोटी सी बात पर आपके बीच झगड़ा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको और तेज करना होगा। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो अचानक आपकी तबीयत बिगड़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपसे बड़ी गलती हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। काफी दिनों बाद आज आपके कारोबार में तेजी आएगी। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करने की जरूरत है अन्यथा आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी भी मुद्दे पर बोलने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। विदेशी कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक जातकों को आज अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर गौर जरूर करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। निजी जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको शांति और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि इस महामारी को देखते हुए आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहने के आसार हैं। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में आपके लंबित कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आपको अच्छा आर्थिक फायदा नहीं हो रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज आपको आपकी तरक्की के भी संकेत मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। अगर आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्य का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इसके अलावा ससुराल पक्ष से भी आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस का मिजाज काफी गर्म रहेगा। ऐसे में आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च न करें। अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आपको आज संभल कर रहना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज को लेकर आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। हो सकता है आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ें। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। यदि आप ज्यादा तनाव लेंगे तो इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। बड़े भाई के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको आराम पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बेहतर होगा आप अपने बॉस और उच्च अधिकारियों को निराश न करें। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। थोक व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











