Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
25 नवंबर राशिफल: आज इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर, बढ़ सकती है मुश्किलें
क्या है आज सितारों की स्थिति? क्या आज मिलेगी आपको सफलता या करना होगा थोड़ा और इंतजार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पिछले कुछ समय से आपके निजी जीवन में जो परेशानियां चल रही हैं उससे आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल रहा है। ऐसे में आपको स्वयं पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने बर्ताव में भी थोड़ा नरमी लाने की कोशिश करें। यदि अपनों से आपके कुछ मतभेद हो भी जाए तो उग्र होने की जगह बात को प्यार और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें आप शेयर कर सकते हैं, आपके दिल का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें और खुलकर अपने पार्टनर के सामने अपने विचार व्यक्त करें। किसी भी तरह का झूठ बोलने से आपको बचना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत करने के लिए आप नए सिरे से अपनी योजना और लक्ष्य तय कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 1
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज किसी बात से आपको झुंझलाहट महसूस होगी। घर का वातावरण अशांत रहेगा। आज परिजन आप पर किसी बात का दबाव बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखेंगे तो किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर आपके गृहस्थ जीवन की गाड़ी पटरी पर ही रहेगी। आपके जीवनसाथी आपकी परेशानियों को समझेंगे और अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का प्रयास करेंगे। दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो बेहतर होगा। अपने सहकर्मियों की आलोचना करके अपना समय व्यर्थ ना करें। आज अपने वरिष्ठों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके किसी फैसले से आपके माता पिता और अन्य परिजन नाखुश रहेंगे। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो बिगड़ी हुई बात बन सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से बेवजह की बहस करने से बचना होगा अन्यथा घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कामकाज में भी आज उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापारियों को कुछ खास मुनाफा नहीं मिलेगा हालांकि आपका नुकसान भी नहीं होगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आने वाले कुछ दिनों में आपकी पदोन्नति संभव है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कोई उलझा हुआ मामला सुलझने से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। यह बात आपके निजी जीवन से जुड़ी हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए यह समय एकदम अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। आपके प्रेम के रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। आज पैसों के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आज धन हानि होने की संभावना है। यदि आपने अपना आर्थिक फैसला जल्दबाजी में लिया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे ना हो पाने के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:35 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दिमाग में उथल पुथल रहने के कारण आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और अपना दिमाग भी शांत रखें। आज आप अपने निजी जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों की सलाह ले सकते हैं। आज आप कुछ नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे लेकिन उनसे लड़ने का आप पूरा प्रयास करेंगे। कुछ पुराने सोचे हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है लेकिन दोस्त आपका खर्चा बढ़ा सकते हैं। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज आप किसी नए कार्य में कुछ धन लगा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, बेहतर होगा आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद लें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 9:45 बजे से रात्रि 10:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। आपके उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत को काफी सराहेंगे जिससे आपकी तरक्की बहुत जल्द मुमकिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है क्योंकि आज आपके किसी अपने द्वारा आपको वित्तीय सहायता मिल सकती है। आज आप पैसों की वजह से रुके हुए अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का भी प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही शानदार गुजरेगा। सैर सपाटे के लिए भी समय बढ़िया है। माता पिता सभी का सहयोग और प्यार मिलेगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा है। आज की गई यात्रा शुभ फलदायी साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नजदीकी लोगों से मतभेद आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, लेकिन आपको अपनी तरफ से बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन कुछ अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आ सकती है। रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए। अचानक धन हानि के साथ-साथ पैसा कमाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके पिता आपके बिजनस से जुड़े हुए हैं तो आज उनकी ओर से कुछ मदद मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन के मसलों को हल करने की कोशिश करें। आपको जरूरत है तो जीवनसाथी के साथ बातचीत करने की।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 8:20 से रात्रि 8:40 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुकून भरा रहेगा क्योंकि लगभग हर एक काम आपके मन के मुताबिक ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपकी लगातार मेहनत और कोशिश रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को वो काम मिल सकता है जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। यह काम आपके व्यापार को एक नई दिशा देगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विदेश जाने की आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। हालांकि आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी लेकिन आपके लिए यह बहुत ही शुभ साबित होगी। आज निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा और आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं। संभावना है कि आज कुछ पुराने मसले उभर जाएं जिससे आपके जीवन में एक बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। इससे आपके घर में कलह तो होगा ही आप अपनी मानसिक शांति भी खो बैठेंगे। बेहतर होगा आप स्वयं को पहले से किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रखें। आज आपकी जेब भी हल्की रहने की संभावना है इसलिए बिना सोचे समझे खर्च ना करें, केवल जरूरतों को ध्यान में रख कर ही पैसा खर्च करें। दिन के दूसरे हिस्से में कामकाज से जुडी छोटी सी यात्रा संभव है। लव लाइफ में अगर आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज के दिन कुछ सुधार हो सकता है और आप दोनों के बीच सुलह मुमकिन है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें क्योंकि आज ग्रहों की स्थिति किसी बड़ी परेशानी की ओर इशारा कर रही है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर बिताना चाहेंगे जिससे आपको एक अलग ही शांति का अनुभव होगा। पिछले कुछ समय अगर आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज आपकी उस समस्या का समाधान हो सकता है। काम का तनाव भी आज कम हो जाएगा क्योंकि आपके वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी और पैसों को लेकर आप भी काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आज कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा नहीं भी मिलता है तो आप इस बात से ज्यादा परेशान नहीं होंगे। आपके निजी जीवन की बात करें तो आज आप काफी व्यस्त रहेंगे इसलिए परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन फिर भी आपके जीवनसाथी की ओर से आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा इसलिए आपको संभलकर रहने की जरूरत है। छोटी छोटी परेशानियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। घर में किसी भी तरह के विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से आपको बचना होगा। बातों बातों में किसी परिजन से आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में बात बिगड़ने की संभावना ज्यादा है जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपके कामकाज की बात करें तो आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां आपको अपने काम पर एकग्रता बनाने नहीं देगी। हो सकता है आपके उच्च अधिकारी भी आपके साथ ठीक से व्यवहार ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ नुकसान होने की संभावना है। अतीत में लिए हुए किसी फैसले से आज उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से आपको निराशा हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज निवेश का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच विचार करके ही कोई फैसला लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 7:15 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज के दिन आपके जीवन में कुछ बेहतरीन होने वाला है। आप अपने मन की बात आज उस खास इंसान से शेयर कर सकते हैं जिसे कब से आप अपने दिल में जगह दिए बैठे हैं। मुमकिन है जवाब आपको सकारात्मक ही मिले क्योंकि प्यार मोहब्बत के मामले में समय अनुकूल है। विवाहित जातकों को भी आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आज आप पर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। अचानक आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा। आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











