25 नवंबर राशिफल: जानें आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज ग्रहों की दशा और दिशा किस बात के संकेत दे रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अतीत में लिए हुए कुछ समझदारी भरे आर्थिक फैसलों का अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप मेहनत से और समय पर अपना काम पूरा करते हैं तो आने वाले दिनों में आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अधिक अभ्यास की जरूरत है। यदि शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो अपने बड़े और गुरुजनों की मदद आप ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य के मामले में आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आप अधिक अलर्ट रहें। इस समय आपको अपना और अपने पूरे परिवार का ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप किसी लंबे चौड़े पुराने बिल का भुगतान कर सकते हैं। दफ्तर में अपने कामकाज पर फोकस करें। बेवजह के वाद विवाद में पड़कर आप अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल न करें। बॉस के साथ कहासुनी हो सकती है। अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्द ही आपके बीच सामान्य हो जाएगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके प्रिय बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे। आपके बीच काफी प्यार भरी बातें भी होंगी। हो सकता है आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिले। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके जीवन में कोई खूबसूरत मोड़ आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आप अपने काम तेजी से पूरे करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलाजुला फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपके हाथ कोई ऐसा अवसर लग सकता है जिससे आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप समय पर अपने काम पूरे करते हैं तो आपके बॉस आपसे बेहद प्रभावित होंगे और जल्द ही इसका उचित फल आपको मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस तरह बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

25 November 2020 Rashifal | आज का राशिफल 25 नवंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप संयम रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में कार्यभार कम रहेगा और आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर उनकी आलोचना करने से बचें। व्यापारियों को आज अच्छा फल मिल सकता है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर अनबन आपके बीच की दूरियां बढ़ा सकती हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है अन्यथा अपनी फिसली हुई जुबान के कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम डेयरी उत्पादों का है तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के कुछ सदस्य आपके खिलाफ जा सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें और समझदारी से काम लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आसानी से आपके सभी काम पूरे होंगे। वहीं व्यापारियों को आज कुछ खास मुनाफा नहीं हो पाएगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि कुछ समय से आप अपने किसी व्यवसायिक मामले को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। हालांकि आपको उम्मीद का दामन थामे रहना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अपनी तनावपूर्ण दिनचर्या से आपको कुछ राहत मिल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में आज कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपको आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका प्राप्त हो सकता है। आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई की मदद से आज आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको काम के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मानसिक रूप से आज आप खुद को बहुत ही मजबूत पाएंगे। आज लगभग आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सबसे पहले बात करते हैं पैसों की तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय पैसों के मामले में आपको सोच समझकर अपना हर फैसला लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके कामकाज की है तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वे आपका उत्साह बढ़ाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कुछ दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं तो आज के दिन आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी अन्यथा छोटी सी भी गलती आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको उनकी मदद लेनी चाहिए। व्यवसायिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आज आपको छोटा-मोटा लाभ कमाने का कोई मौका मिलता है तो उसे हाथ से जाने न दें। ऐसा न हो बड़े मुनाफे के चक्कर में आप अपना नुकसान करा बैठें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आलस्य से बचें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ग्रहों के प्रभाव के कारण मानसिक रूप से आज आप काफी उथल-पुथल महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। इस समय आपको सोच समझकर अपना हर कदम बढ़ाने की जरूरत है। पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अच्छा यही होगा कि आप उनकी दी हुई किसी भी सलाह को नजरअंदाज न करें। कामकाज की बात करें तो अगर आपका काम सेल्स से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। इससे आप काफी तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या को एक बार फिर व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Wednesday, November 25, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion