Latest Updates
-
Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन, अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश और शायरी -
Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के क्रांतिकारी विचार, रगों में दौड़ेगा इंकलाब का खून -
Lakshmi Panchami Sanskrit Wishes: लक्ष्मी पंचमी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
Shaheed Diwas Quotes: सरफरोशी की तमन्ना...इन देशभक्ति संदेशों से दें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
25 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वाले वाहन का प्रयोग संभलकर करें, हो सकती है दुर्घटना
आज ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? ग्रहों के शुभ या अशुभ प्रभाव को जानने के लिए आप उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने की कोशिश करें। आज केवल जरूरी चीजों पर ही खर्च करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। अगर रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने बर्ताव में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने काम में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। हो सके तो कामकाज से छुट्टी लेकर परिवार के साथ घूमने फिरने का आनंद उठाएं। आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से स्वस्थ रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके पार्टनर के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी और आज आप दोनों की मुलाकात कुछ खास होगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ भी आज आप एक शांत भरा दिन गुजार पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी उग्रवाणी के कारण किसी के साथ आपका विवाद होने की संभावना है, विशेष रूप से कार्यस्थल पर आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं जिनसे निपटने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आपको लगातार काम करने से बचना होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको काफी सावधानी बरतनी होगी। गति पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पारिवारिक जीवन की किसी समस्या का आज समाधान होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आप सभी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और लगाव बना रहेगा। आपके प्रिय के स्वभाव में सौम्यता रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। इस समय आपको अपने आर्थिक निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों के प्रभाव में आकर कोई भी कदम ना उठाएं। विद्यर्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4 से बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है जिस कारण आपको काफी थकान महसूस होगी। साथ ही उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से भी आपको निराशा होगी। आज भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ सकती है और इस वजह से परिवार को आप पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। सरकारी मामलों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा, खासतौर पर आप उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। उग्र होकर बात करने से बचें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा। जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। रोमांटिक लाइफ में आज कोई अच्छी बात हो सकती है। आपके पार्टनर का भरपूर प्रेम और साथ आपको मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच और काबिलियत के बल पर हर मुश्किल का सामना कर पाएंगे। आप बस मन लगाकर और ईमानदारी से अपना काम करते रहें। पारिवारिक जीवन में आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। परिजनों की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिलने पर आपकी उदासी बढ़ेगी। अगर आप इस समस्या का समाधान चाहते हैं तो आपको पहले समस्या की जड़ तक पहुंचना होगा। इस समय आपको धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। माता पिता की ओर से आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। आज आप अपनी सेहत को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप किसी की बात से सहमत ना हो तो बेवजह बहसबाजी करने से कोई फायदा नहीं है। आपको शांति से बात को वहीं खत्म कर देना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। गैर जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचें। आपके बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ अच्छी रहेगी। वहीं दूसरी ओर आज आपके पिता आपसे कुछ नाखुश नजर आएंगे। आपको उनसे खुलकर बात करनी चाहिए। यदि गलती आपकी है तो आपको क्षमा जरूर मांगनी चाहिए।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। यदि आज आप प्यार से उनकी ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे तो आपके प्रिय का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अगर बात पैसों की करें तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अपनी जिस पुरानी संपत्ति को आप बेचना चाह रहे थे आज उसके लिए आपको बढ़िया खरीदार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ बढ़ने से आपका तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। शांत दिमाग से आप अपनी हर समस्या का समाधान कर पाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपका यह प्रयास आज सफल होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा जिससे आज काम करने का एक अलग ही आनंद आपको महसूस होगा। इसके अलावा आज काम का बोझ कुछ कम रहने से आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और उनके साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में भी प्यार और शांति रहेगी। जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है, विशेष रूप से व्यापार करने वाले जातकों को आज काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आज आर्थिक परेशानी के कारण आपका काम बीच में अटक सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी इसलिए आप समझदारी से अपने निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। परिजनों के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है जिससे आप काफी उदास रहेंगे। अगर आप चाहें तो परिस्थिति को संभाल सकते हैं आपको बस अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लानी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें साथ ही उनकी परेशानी की वजह जानना भी आपके लिए बेहद जरूरी है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अस्वस्थता के बावजूद आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके वरिष्ठ आपकी काफी तारीफ भी करेंगे लेकिन आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। इस समय लापरवाही आपके लिए महंगी साबित होगी। घर में आज शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ आज हंसी मजाक में आपका दिन गुजरेगा। अपनों के बीच समय बिताकर आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड ठीक करने के लिए आप कोई खास उपहार खरीद सकते हैं। संभव हो तो आज आप सरप्राइज डिनर भी प्लान करें, इससे आपके प्रिय की प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी। रोमांटिक लाइफ में आपके पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आज आप खुलकर एक दूसरे के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। चाहे पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ, आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे, वे चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे आप बिना किसी परेशानी के समय पर पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। इसके अलावा आज आप अपने व्यापार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आपको फायदा मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। यदि आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अनुकूल है। यदि आप नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। वहीं शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए अपने उग्र स्वभाव में नरमी लानी होगी। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आपके निजी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके पास पैसा तो आएगा लेकिन कोई पुराना उधार या कर्ज चुकाना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:50 तक



Click it and Unblock the Notifications











