Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
25 अक्टूबर राशिफल: जानें इतवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-अशुभ
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आप अपने सारे तनाव भूलकर खुद पर ध्यान देंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। हालांकि आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन अपनी मेहनत के लिए आपको सराहा भी जाएगा। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आय से ज्यादा व्यय होने की संभावना है। आज आपको आर्थिक लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। परिजनों का सहयोग और स्नेह आपको मिलेगा। शाम को अचानक कुछ मेहमानों का आना हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सड़क पर पैदल चलते समय या फिर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतें। बेहतर होगा आप जोखिम भरे कार्य करने से भी बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप काफी उदास और दुखी रहेंगे। चुप रहने से गलतफहमियां और बढ़ती हैं इसलिए अच्छा यही होगा कि आप खुलकर बात करें ताकि समस्या की जड़ का आपको पता लग सके। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप किसी अपने से वित्तीय मदद की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। सेहत का मामला ठीक ठाक रहेगा। आपको काम के साथ खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ बहसबाजी या टकराव से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। व्यापारियों को आज अचानक किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थितियों में आपकी हिम्मत बनी रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर अपने प्रिय के साथ आज आप चर्चा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज कुछ सुधार संभव है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि फेफड़ों से जुड़ी कोई परेशानी है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपने छोटा-मोटा कर्ज लिया है तो आज पैसे लौटाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको कोई परेशानी हो रही है तो आपको अपने उच्च अधिकारियों की सहायता लेनी चाहिए। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो बेहतर होगा आप उनकी बातों पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप कुछ अकेला महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका तनाव कम होगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके अंदर एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो कड़े संघर्ष के बाद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो आप अपने जीवनसाथी की सभी शिकायतें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों की कमी के कारण आपका रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और विपरीत परिस्थितियों का सामना आप पूरी हिम्मत से करेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को सोचे हुए मुनाफे से कुछ कम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ तालमेल बेहतर होगा। पिता के साथ आप काफी बढ़िया समय गुजारेंगे। आपको उनसे कुछ नया सीखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार या फिर अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कुछ निराशा हो सकती है। दफ्तर में आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। बड़े फायदे के चक्कर में आप छोटे मुनाफों को हाथ से जाने न दें। आपके जीवन मे एक नया मोड़ आ सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास शख्स से आपकी मुलाकात संभव है। वहीं शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम में कुछ अधिक ही व्यस्त रहेंगे जिससे एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो आपको तनावमुक्त रहने का प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि फेफड़ों से जुड़ी कोई परेशानी है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपने छोटा-मोटा कर्ज लिया है तो आज लेनदार आप पर पैसे लौटाने का दबाव बना सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। वे कुछ कमियां भी निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर ध्यान दें ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां आप न दोहराएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप कुछ अकेला महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा न सिर्फ फायदेमंद रहेगी बल्कि काफी मजेदार भी होगी। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिलेगा। यदि आपका काम इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का है तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। यदि मन में किसी तरह की दुविधा हो तो परिजनों से सलाह जरूर ले लें। आर्थिक रूप से आज आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। ग्रहों की शुभ स्थिति किसी बड़े वित्तीय लाभ की ओर इशारा कर रही है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आप निस्वार्थ भाव से किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। मन बहुत ही उत्साहित रहेगा और आप बखूबी अपनी हर जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुकी हुई सैलरी मिल सकती है या फिर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी की ओर से कोई खास सरप्राइज आपको मिल सकता है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यस्थल पर कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो मन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। पहले अपनी ओर से निश्चिंत हो जाना बेहतर होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। किसी पुरानी सम्पत्ति की बिक्री हो सकती है जिससे आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपने हाल ही में कहीं साक्षात्कार दिया है तो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना बिजनेस आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। आपको बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। साथ ही उन्हें अधिक समय देने की जरूरत है ताकि आप एक दूसरे को फिर से समझ सकें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छा फायदा मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
