25 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत

हर दिन कुछ नया लेकर आता है। कभी बहुत मेहनत करनी पड़ती है तो कभी आसानी से सब मिल जाता है। दैनिक राशिफल से जानिए कि 25 सितंबर का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें और फिट रहने के लिए व्‍यायाम करें। दिन बीतने पर आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी मुद्दे पर आप अपना आपा खो सकते हैं जिसे लेकर आपको बाद में पछतावा होगा। प्‍यार में निराशा मिलने से भी दुखी नहीं होंगे। अपने सीनियर्स को नजरअंदाज ना करें।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

आज आपको विचारों में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है जिस वजह से आपका मन परेशान रहेगा। मनचाहा धन लाभ मिलना मुश्किल है। ध्‍यान ना देने की वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।

मिथुन: 21 मई - 20 जून

मिथुन: 21 मई - 20 जून

हर किसी की मदद करने की आपकी चाहत आज आपको ही थका देगी। रूके हुए पैसे आज मिल सकते हैं। लोग आपकी दयालुता का फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। दिनभर आपका मूड अच्‍छा रहेगा।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

आज किसी खेल या इवेंट में व्‍यस्‍त रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रित रखें। शाम को जीवनसाथी से तोहफा या फूल मिल सकते हैं। अगर आप बिना किसी की मदद लिए महत्‍वपूर्ण कार्य कर रहे हैं तो आज आपसे गलती हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

पार्टी या बाहर घूमने की वजह से मन प्रसन्‍न रहेगा। आज धन कमाने का भी मौका मिलेगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे जिससे बचत नहीं हो पाएगी। नए दोस्‍त बनाएंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूरी कागजात साथ लेना ना भूलें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्‍या: 23 अगस्‍त - 22 सितंबर

कन्‍या: 23 अगस्‍त - 22 सितंबर

आज आपका मूड बहुत अच्‍छा रहने वाला है। निवेश से लाभ होगा। रोमांटिक ख्‍वाबों में खोए रह सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा लेकिन इसके लिए आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में मधुरता आएगी।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्‍टूबर

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्‍टूबर

मुश्किल परिस्थितियों में भी हार ना मानें। किसी पार्टी में जाने से आपका मूड अच्‍छा हो जाएगा। पिछले किसी निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के मामले में आत्‍मनिर्भर बनें और अपने निर्णय खुद लें। काम में सुबह से लेकर शाम तक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी का रूखा व्‍यवहार झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक: 23 अक्‍टूबर - 21 नवंबर

वृश्चिक: 23 अक्‍टूबर - 21 नवंबर

अपने वादों और धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें। प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा दिन है। आपका साथी आपके सपनों को पूरा कर आपको खुशी दे सकता है। वरिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धैर्य और अपनी सूझ-बूझ से सफल होंगे। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। शाम को जीवनसाथी के साथ फिल्‍म देखने या खाना खाने जा सकते हैं। यात्रा के लिए समय ठीक नहीं है।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज आप बहुत ऊर्जावान रहने वाले हैं लेकिन काम के दबाव की वजह से परेशान भी रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। घर में कोई सकारात्‍मक बदलाव आ सकता है। किसी भी नए काम को शुरु करने से पहले सोच-विचार कर लें।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आप छुट्टी पर हो सकते हैं। रोमांस से आपका दिन और बेहतर हो जाएगा। आज काम में आपकी निपुणता की परीक्षा ली जा सकती है। मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको प्रयास भी करने पड़ेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

चिंता से दूर रहेंगे। आज के दिन निवेश से बचें। किसी दूर के रिश्‍तेदार का फोन आ सकता है। मंगेतर के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं। अपनी मेहनत और धैर्य से लक्ष्‍य को हासिल करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर प्‍यार मिलेगा।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion