Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
25 सितंबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का मीठा फल
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किस पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। अगर पूरी एकाग्रता के साथ काम नहीं करेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारियों का कोई महत्वपूर्ण कार्य अचानक बीच में ही रूक सकता है। ऐसे में आपको चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। आर्थिक तोर पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। अगर आप इस मौके का फायदा उठाते हैं तो आपकी आर्थिक समस्या का अंत हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपके जीवनसाथी आपकी वजह से दुखी हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है। इस समय उन्हें आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। एक बेहतरीन शाम के लिए आप किसी करीबी दोस्त के घर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आप ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी की नाराजगी दूर होगी और उनकी ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ संभव है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है। व्यापारियों को ठीक ठाक मुनाफा मिल सकता है। आज आप कुछ नए लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें और आज जो भी मिले उससे प्यार से पेश आएं। नकारात्मक विचारों या फिर ऐसे माहौल से दूर रहने का प्रयास करें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज वाद विवाद से दूर रहने का प्रयास करें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। घरेलू मामलों में धैर्य से काम लें। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो आज घर में कोई बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। बड़े भाई के साथ इस मामले में आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आप अपना दिमाग शांत रखें। दफ्तर में बॉस की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया पार्टनर आपके करोबार से जुड़ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। अटका हुआ मुनाफा भी आपको मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही थी तो वो दूर हो सकती हैं और आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार को पूरा समय दें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बातचीत के द्वारा आप सारी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। हाथ में आया हुआ पैसा आसानी से निकल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। दफ्तर में गप्पेबाजी करने से बचें, नहीं तो वरिष्ठ आज कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। यदि स्वास्थ्य संबंधित छोटी सी भी परेशानी आ रही है तो आपको अपने चिकित्सक से फौरन सलाह लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। माता पिता आपसे कुछ ज्यादा ही नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के कामों में काफी उलझे रहेंगे। अगर आप नए व्यापार की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। बेहतर होगा ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच वैचारिक मतभेद संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों को लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। मानसिक शांति के लिए आप ईश्वर का ध्यान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। अगर अपनी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई सोचा विचारा कार्य पूरा हो जाएगा और आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है। आपको ज्यादा उग्र होने से बचना होगा। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। अपनों के साथ हंसी खुशी में दिन गुजरेगा। छोटे भाई या बहन से जुड़ी आपकी कोई चिंता आज दूर हो सकती है। उनके साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपके सामने कोई परिस्थिति खड़ी हो सकती हैं जहां आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। यदि आप सही फैसला लेने में असमर्थ महसूस करें तो ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर बात पैसों की करें तो दिन खर्चीला रहेगा। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दोस्तों के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आपका अधिकांश समय घूमने फिरने और मौज मस्ती में गुजरेगा। हालांकि इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था आज वो मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में जॉब करने वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापारियों को अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में इजाफा होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से आप मेहनत कर रहे हैं उसका मीठा फल आपको प्राप्त हो सकता है। भाई बंधुओं की मदद से आपकी रुकी हुई कोई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज डबल मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता की ओर से तारीफें मिलेंगी और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी आपका साथ देंगे। इससे एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। दूसरों की बुराई करने से बचें, नहीं तो अपनी इस आदत के कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 25
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 7:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अगर आपको लाभ कमाने का कोई अवसर प्राप्त हो तो बिना सोचे समझे उस पर कोई फैसला न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो अगर पैसों की तंगी के कारण लम्बे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। मित्रों के सहयोग से आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर मे अगर आप काम का दबाव महसूस कर रहें है तो आपको एक ब्रेक लेकर कुछ दिन आराम करना चाहिए। इस तरह तनाव में काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। अगर आप फैशन से जुड़ा काम करते हैं तो लाभ हो सकता है। भावनात्मक तौर पर कुछ उतार चढ़ाव रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का प्रेम आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम से 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आप बेहद रोमांटिक मूड में रहेंगे और जीवनसाथी के साथ ज्यादा वक़्त बिताना पसंद करेंगे। आज आप पहले की तरह प्रेम का अनुभव करेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। हालांकि खर्चों में कुछ वृद्धि संभव है लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी सब कुछ संभाल लेगी। कपड़े के व्यापारियों के लिए ग्रहों की स्थिति सकारात्मक है। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपका काम और भी आसान हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर कुछ सहकर्मियों द्वारा आपके आपके बारे में गलत बातें फैलाई जा सकती हैं। ऐसे में आपको बहुत ही होशियारी से काम लेना होगा। आपकी सहनशक्ति की परीक्षा ली जा सकती है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











