Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
26 अप्रैल राशिफल: इस राशि के जातक अपने दुश्मनों से रहें सावधान
आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत और पूरी होगी किसकी मनोकामना, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। कोई पुराना रोग उभरने से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आज कोई बड़ा खर्चा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी अच्छा है। दफ्तर में आपके द्वारा दिए हुए कुछ सुझावों पर आपके वरिष्ठ गौर कर सकते हैं। वे आपकी कार्यकुशलता से भी बेहद प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा काम मिल सकता है जिससे आपका बड़ा फायदा हो। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ने का मौका आपको मिल सकता है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपकी छोटी सी गलती के कारण आज घर की शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। यदि पैसों को लेकर कोई गड़बड़ी होती है तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। आज पिता के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। आपके लापरवाह रवैये की काफी आलोचना होगी। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर इस समय अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज कुछ समय निकालकर अपने परिजनों के साथ वक़्त बिताएं ताकि आप सारे गिले शिकवे दूर कर पाएं। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ ठीक नहीं रहेगी जिस कारण उनके स्वभाव में आपको चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप ओवरटाइम भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
करियर के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी लगातार कोशिशें जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है। वहीं बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना काम आगे बढ़ाने का कोई मौका मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको काफी संघर्ष करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप खुद को तैयार रखें। शादीशुदा जोड़ों को बेवजह की बहस से बचना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया था तो आज उसका परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यस्थल पर आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा वे आपके रास्ते में कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी नई डील को लेकर मन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मुमकिन है आपको अपना निर्णय लेने में बहुत दिक्कत हो। बेहतर होगा आप पहले अपनी ओर से निश्चिंत हो जाएं फिर फैसला लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपकी सारी शिकायतें खत्म कर देगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम विवाह की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपनी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है इसलिए किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है लेकिन बढ़ते खर्च आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। कामकाज के बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। मुमकिन है आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। यदि कोई समस्या आती है तो आप उच्च अधिकारियों की मदद से अपना काम पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य और मूड दोनों ही अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
तनाव से दूर आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों और सहकर्मियों से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और इसका लाभ आज आपको मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि बेकार की आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आपके पार्टनर आपके लिए कुछ खास करने वाले हैं जिससे आपका दिन और यादगार बन जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से दूर एक प्यार भरा दिन बिताएंगे। आज आप पहले की तरह प्रेम का अनुभव कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। हालांकि खर्चों में कुछ वृद्धि संभव है लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठों से सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ सहकर्मी द्वारा आपके किसी काम में अड़चन डालने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ और समझदारी से काम लेना होगा। वे आपकी सहनशक्ति की परीक्षा ले सकते हैं। फिट रहने के लिए प्रतिदिन हल्का फुल्का व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी आपको कठिनाई आएगी। दांपत्य जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बातचीत के द्वारा सारी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। बेहतर होगा आज आप शांति से बैठकर अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत करें। अगर बात आपके प्रोफेशनल लाइफ की करें तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। आप आलस महसूस करेंगे और काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आज कोई व्यवसायिक लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। आपकी रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी। आपका प्रेम गहरा होगा और रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवन में छोटी मोटी परेशानियां आती रहती हैं। आपको समस्याओं से घबराने की जगह इनका सामना करना चाहिए। अपने विचार सकारात्मक रखें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आज आपको अपनों का असली महत्व समझ आएगा। विषम परिस्थिति में भी आपके परिजन और मित्र आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे। इससे आपके आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा देगा। अगर आप समझदारी और शांति से काम लेंगे तो अच्छा होगा। यह समय मेहनत करने का है और अपनी प्रतिभा को सबके सामने लाने का है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा आर्थिक सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपका साथ जल्द ही जीवन भर का साथ बन सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
परिजनों के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के प्यार और सहयोग से विषम परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। आज आपके प्रिय की मदद से कोई उलझा हुआ मामला भी सुलझने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। नई शुरू की गई परियोजनाएं उम्मीद के अनुसार परिणाम देंगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर पैसों की वजह से कोई काम रुका है तो आज वो पूरा हो सकता है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो समय पर खाना खाएं और साथ ही रोजाना थोड़ी कसरत आपके लिए काफी फायेदमंद रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे तो आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके जीवनसाथी आपकी वजह से दुखी महसूस करेंगे। बेहतर होगा आज आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर कर करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं बल्कि खुले दिल से अपना पक्ष रखें। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आपको मानसिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो आज आपका मन चंचल रहेगा और आप रोमांस के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी का भी पूरा साथ आपको मिलेगा और आप एक यादगार दिन बिताएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम पर ध्यान दें, इधर उधर की बातों में पड़कर अपना समय और ऊर्जा नष्ट न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की भी संभावना है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बेहतर होगा आप खर्च और अपने बजट में संतुलन बनाकर चलें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई को लेकर चल रहा लम्बे समय से आपका कोई प्रयास आज सफल होने से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आज सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। यदि कोई समस्या आ रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











