26 अप्रैल राशिफल: सिंह राशि वालों को मिल सकती है आज बड़ी सफलता, इनकी भी चमकेगी किस्मत

आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके बॉस की नजर आज आप पर बनी रहे। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। बैंक में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों के मामले में आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप ऐसे फैसले न लें जिन्हें लेकर आपको बाद में पछताना पड़े। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है वे आपके कार्यों से संतुष्ट न रहें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी या टकराव से बचें। बेवजह की इन बातों के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप ओवरहीटिंग से भी बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आज आप आसानी से काम कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट डगमगा सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके प्रेम में वृद्धि होगी और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो घर से बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। इस समय जो है जितना है उसे ही आगे बढ़ाने का प्रयास करें। दफ्तर में कामकाज का बोझ आपको परेशान कर सकता है। अगर आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इसके अलावा आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन आज पैसे आसानी से आपके हाथों से सरक सकते हैं। आप सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको लीवर संबंधित कोई दिक्कत है तो आप अधिक सजग रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आयात-निर्यात का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आप संभल कर रहें खासतौर पर निवेश जल्दबाजी में करने से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपके बीच कोई गलतफहमी है तो आज आप उसे दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 10:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की जरूरत है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी और टकराव से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा रिश्ते की डोर टूट सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। बेहतर होगा आप बेकार की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें बल्कि अपने समय का सदुपयोग करें और कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपका फायदा हो। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापारी है और आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप चालाकी भरी किसी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। काम के साथ-साथ आपको अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। बच्चों की शिक्षा को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपके बॉस का मूड आज कुछ ठीक न रहे और आपकी छोटी सी गलती पर उनका गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ तालमेल बेहतर करना होगा। यदि हाल ही में अपनी कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आपके प्रिय की कड़वी बातें आज आपके दिल को काफी ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों को अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ टकराव से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। व्यापारियों को यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी आज की यात्रा काफी थकान भरी और महंगी साबित होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन भाई बहनों के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अपनों के साथ आप जी भरकर अपनी खुशियां बाटेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला है तो आज कोई अच्छी बात हो सकती है। बड़े व्यापारियों को अपने संपर्कों का पूरा फायदा मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने होंगे। बाहर का खाना या बासी भोजन से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। जो कार्य सरलता से पूरे हो सकते हैं उन्हें पूरा करने के लिए आपको काफी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर उधर की बातें करके अपना समय नष्ट न करें। यदि आज आप समय पर अपने काम पूरे नही करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी कड़क रवैया अपना सकते हैं। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराश लगेगी। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे स्थितियां ठीक रहेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होने से मुश्किल वक़्त में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है जिससे स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

Story first published: Monday, April 26, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion