For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 दिसंबर राशिफल: मकर राशि वाले आज दिल खोलकर करेंगे खर्च

|

Surya Grahan / Solar Eclipse 2019 : सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा असर, शुभ या अशुभ | Boldsky

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बनाकर इसे व्यवस्थित बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वरना आज आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आज तोलमोल कर बोलें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आपके मन में अहंकार की भावना रहेगी। बेहतर होगा आत्मविश्वास से आगे बढ़ें लेकिन नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप अकेले ही कोई महत्वपूर्ण कार्य निपटा सकते हैं जिससे आपके उच्च अधिकारी काफी अचंभित होंगे। आज भागदौड़ काफी रहेगी। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप आसानी से पैसा कमा पाएंगे। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार ही होगा। यदि आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनें और उन्हें अपना पूरा सहयोग देने का प्रयास करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लेट पहुंचने की आपकी आदत आपके बॉस का गुस्सा बढ़ा सकती है और आज आपको उन्हें जवाब भी देना पड़ेगा। आप अपनी इस आदत को सुधार लें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अपने नए व्यवसाय से जुड़ी कुछ जानकारियों को गोपनीय रखें। पैसों की बात करें तो आज पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। मुमकिन है रिश्तेदारों के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय गुजारेंगे। मनोरंजन के लिए आप दोनों घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोमांटिक लाइफ में अगर कोई परेशानी आ रही है तो आपको अपने पार्टनर के साथ थोड़ी नजदीकियां बढ़ानी होगी। आप उनके साथ और दोस्ताना व्यवहार करें ताकि वे खुलकर आपसे अपने दिल की बात कह सकें। सेहत में सुधार आने से आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज के क्षेत्र में आज आप पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ कठिनाई हो सकती हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों पर पैसा बर्बाद करने से आपको बचना होगा अन्यथा भविष्य में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आज आपको मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ता है तो आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से सारी परेशानियों से निपटने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आज आपके उच्च अधिकारियों का रवैया कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको काफी खरी खोटी भी सुननी पड़ सकती है लेकिन आप अपना उत्साह बनाए रखें और मन लगाकर काम करने का प्रयास करें ताकि भविष्य में उन्हें शिकायत का मौका ना मिले। व्यापार करने वाले जातकों को इस समय कुछ बड़ा सोचने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर पाएंगे जिससे आपको काफी कम उम्मीद थी। यह सब आपकी मेहनत और अच्छी योजनाओं का ही नतीजा है। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आप धैर्य और समझदारी से अपने फैसले लेते हैं तो जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिछले कुछ दिनों से घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण था लेकिन आज सभी के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। खासतौर पर माता पिता की नाराजगी दूर करने में आप सफल रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के स्वभाव में बदलाव महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको सुस्ती महसूस होगी और आप आराम करना चाहेंगे। यदि आप लंबित कार्यों को आज भी पूरा नहीं कर पाएंगे तो हो सकता है वरिष्ठ आपसे सख्ती से पेश आएं। बेहतर होगा आप काम पर ध्यान केंद्रित करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप पैसों से जुड़ा कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अपने बड़ों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आपकी छवि बिगड़ते देर नहीं लगेगी। अपनी गोपनीय बातें किसी से शेयर ना ही करें तो अच्छा होगा। उसके उजागर होने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप खुद को आत्मविश्वास और उत्साह से भर हुआ पाएंगे। आपकी महत्वकांक्षाएं अधिक रहेगी लेकिन इस समय आपको इस पर काबू रखने की जरूरत है। दफ्तर में पिछले कुछ समय से आप काफी कठिन परिश्रम कर रहे हैं लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है। आप इतनी जल्दबाजी ना करें, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आपको उचित फल जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज किसी करीबी से वित्तीय सहायता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप व्यापार करते हैं तो किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी अनबन हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क कर सकता है। लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ समय बिताकर आप दोनों काफी अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही आपकी पुरानी कई खट्टी मीठी यादें भी ताजा हो जाएगी। पारिवारिक जीवन में आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आज आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं और आपके विवाह की बात चल रही है तो आज बात कुछ आगे बढ़ सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आज भागदौड़ लगी रहेगी। इससे आपको काफी थकान होगी। ऐसे में आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। आज आपको कोई ठगने का प्रयास कर सकता है। निवेश करने में जल्दबाजी ना करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज मन में असंतोष और डर रहेगा। आपको भविष्य की चिंता सताएगी। आज आपका अधिकांश समय इन्हीं बातों को सोचने में जाएगा। आप अपने फैसले लेने में असमर्थ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। धैर्य और समझदारी से आप विपरीत परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रूकावट आ सकती है लेकिन आप परेशान ना हों। आप पूरे जोश और उत्साह से आगे बढ़ेंगे। आपकी इस समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। दफ्तर में आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। आज आपके बॉस आपसे नाराज रह सकते हैं। आपको इस तरह की गलतियां करने से बचना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्र 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आप मेहनत करें और आगे बढ़ें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। आज व्यापार से जुड़े जातक कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस फैसले से आपके व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। आज नया घर या वाहन खरीदने की भी प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा अन्यथा लापरवाही घातक साबित हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होती इसलिए अपना निर्णय सोच समझकर ही लें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है जिससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। आपको सलाह दी जाती है कि आप व्यर्थ की चिंता छोड़कर आज कुछ ऐसा करने की कोशिश करे जिससे आपकी आमदनी में इजाफा हो। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपके काम में कोई रूकावट आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना रहेगी। सभी को साथ देखकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से आप बहुत उत्साहित रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का मीठा फल मिल सकता है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होने के आसार हैं। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है लेकिन इस समय आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की जरूरत है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। यह सब आपकी ईमानदारी से की हुई मेहनत का परिणाम है। वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ एक सुकून भरा दिन बिताएंगे। शाम को अपने प्रिय मित्र के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्याओं का आज अंत होगा। आप दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 26 December 2019 Thursday

What does your Thursday, December 26, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion