Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
26 फरवरी राशिफल: इन राशियों की आज बदलेगी आर्थिक स्थिति
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपकी सुबह सकारात्मक ऊर्जा से हो सकती है। सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा लोग दफ्तर पूरा ध्यान काम पर लगाएं। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद न रखें। लोहे या लकड़ी का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि हाल ही में आपने नया व्यापार शुरु किया है तो मुनाफे का आसार नजर आ रहे हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अनावश्यक खर्चों से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो आज के दिन आपको काफी सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19)
यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की जरूरत है। मुमकिन है आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। निजी जीवन में तनाव संभव है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच अनबन हो सकती है। शाम को अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आज कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी। दफ्तर में महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें अन्यथा आज आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आज आपको अचानक कोई बड़ी खबर मिल सकती है। अगर अब व्यापार करते हैं और अपने नए कारोबार के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आवेदन के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। माता या पिता के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि मानसिक रूप से आपको उथल पुथल महसूस कर रहे हैं तो आज दिन की शुरुआत महादेव की आराधना से करें, निश्चित रूप से अच्छा महसूस करेंगे। अगर बात आपके काम की करें तो दफ्तर में आज कार्यभार अधिक रहेगा। हो सकता है आपके पास कई महत्वपूर्ण कार्य हो जिन्हें आज ही आपको निपटाने पड़े। ऐसे में आपको काफी सक्रिय और फुर्तीला रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी-मोटी नौकरी हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कानूनी अड़चन आ रही है तो आज के दिन आपको बड़ी राहत मिल सकती है। मुमकिन है आपकी इस समस्या का आज अंत हो जाए। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और वे आपकी बातों को काफी महत्व भी देंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाए। जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)
सेहत को लेकर अगर आप परेशान चल रहे हैं तो आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है।कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पूरे जोश और उत्साह के साथ आप अपना हर काम पूरा करेंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके बॉस भी आज काफी प्रभावित होंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो मुमकिन है आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी और पेशेवर जीवन आज कुछ बड़े बदलाव संभव है। आज आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश होगा। कामकाज की बात करें तो आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपका मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है या प्रमोशन होने के भी आसार हैं। अगर आप व्यापारी है और बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपके प्रिय की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है। खान-पान में गड़बड़ी के कारण कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज अब बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय बाद आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे साथ ही बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। किसी भी विवादित मुद्दे पर बेवजह अपनी राय देने से बचें अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आज आलस्य का त्याग कर पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10: 45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने छोटे से छोटे काम को भी आज ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। अगर आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बात से बचने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आपके बॉस आप से काफी प्रसन्न भी रहेंगे। इतना ही नहीं आर्थिक रूप से आज आप को बड़ा फायदा भी हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ चल रहा मतभेद दूर होने की प्रबल संभावना है। आज घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर के साथ सजावट की कोई कीमती वस्तु आप खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शराब के सेवन से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)
बड़े भाई के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। मैनेजमेंट संबंधित नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











