For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 July Horoscope: सावन के पहले सोमवार पर आज इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ आशीर्वाद

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर कृपा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत भोलेनाथ की आराधना से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में सुधार भी देखने को मिलेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपकी निजी जीवन की करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आपको जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचने की जरूरत है। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया तो आपको अपने व्यापार के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर इस समय आपको अच्छा मुनाफा नहीं हो रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अच्छे फल की प्राप्ति जरूर होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं होती है, इसलिए आप सोच समझकर ही अपना अंतिम फैसला लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आपको अपने लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 6:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मन में एक अज्ञात भय रहेगा और आप स्वयं को चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। बेवजह की बातों को सोच कर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। सकारात्मक रहें और अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आज आपके काम से कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई सारी गलतियां भी निकालें। आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापारी है तो आप अपने ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता दें। इससे आपको अच्छा फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपके लिए शुभ संयोग बन रहा है। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज पूरा हो सकता है। इसके अलावा आज आर्थिक रूप से आपको अपने किसी करीबी की मदद करने का भी मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल हो सकती है। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके में मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। यदि कुछ दिनों से घरेलू तनाव आपकी चिंता का विषय बना हुआ है। आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपको कुछ नया सीखने को मिलता है तो आप इस मौके को हाथ से जाने न दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घरेलू कलह शांत हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में भी नरमी देखने को मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने की आपकी आदत के कारण आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपका गलत रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की ओर से आज आपको कोई अच्छी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। हालांकि कुछ सहकर्मियों की वजह से आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापारिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आज आपको लाभ कमाने का कोई मौका मिलता है तो आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको अपना खान पान संतुलित रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हाल ही में आपके द्वारा लिए हुए सही आर्थिक फैसलों का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आर्थिक संकट दूर होने से आप कोई नया काम करने की भी योजना बना सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कठोर परिश्रम के बावजूद आपके हाथ निराशा लगेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके बॉस आपकी मेहनत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज फायदा मिल सकता है। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्य प्रसन्नचित रहेंगे। स्वास्थय की दृष्टि से समय अनुकूल है। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से अपना हर कदम बढ़ाना होगा। जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद ना रखें अन्यथा आज यह आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। मुमकिन है किसी अपने के कारण आज आपके दिल को ठेस पहुंचे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हो सकता है जल्द ही आपकी तरक्की हो जाए। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में अगर आप खुद को शांत नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस बात की संभावना है कि आज आपको सफलता न मिले लेकिन इससे निराश होने की जगह आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपना प्रयास करते रहें। मुमकिन है जल्द ही आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है विशेष रूप से लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी से बचें। चालक और स्वार्थी लोगों से बचकर रहें। आपको प्रशंसा और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 बजे रात्रि 10:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज को लेकर इस समय यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। आज मन में किसी बात को लेकर अंजाना भय रहेगा। ऐसे में आपको अपने करीबियों से बात करनी चाहिए। इस तरह सोचते रहने से आपका तनाव बढ़ेगा जिसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा अपने मन की बात दोस्तों या परिजनों से साझा करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो काफी दिनों बाद जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई आर्थिक लेन-देन भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

26 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक तनाव कम होने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो समय से पहले आपके सारे काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा कोई लंबित काम भी आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच की अनबन कारोबार में नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है खासतौर पर ऑनलाइन क्लासेज को मिस करना आपके लिए ठीक नहीं है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 26 July 2021 Monday

What does your Monday July 26, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, July 24, 2021, 17:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion