Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
26 जून राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ और बनेंगे बिगड़े काम
अगर आप अपने दिनभर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। इसके अलावा बॉस के सामने भी आप को ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छा अधिक लाभ हो सकता है खासतौर पर होलसेल का कारोबार करने वाले लोगों उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। ऐसी कोई बात न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा सकती है। आपको कुसंगति से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप के सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के आज आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई भी बड़ी डील करते समय सावधानी बरतें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े सौदेबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ टकराव या अहंकार से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें। इसके अलावा आपको अपने खान पान की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी अच्छे आर्थिक फायदे की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। दिन के दूसरे से मैं आपको अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई शिकायत है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आप की योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप के वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उसे नजरअंदाज न करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य तालमेल बिगड़ सकता है। आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि शौक मौज पर आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं और किसी बड़ी कंपनी में आपने एप्लाई किया है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ महत्वपूर्ण बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हो सकता आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करना पड़े। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा कोई पुराना उधार भी चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से आज आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके बनते हुए कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आप बस अपने सभी व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सिर दर्द और थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके सभी काम आज तय समय पर पूरे होंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। बॉस आपकी मेहनत और लगन देखकर काफी प्रभावित होंगे। यदि आप इसी तरह काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। व्यापार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। हाल ही में हुए आपकी किसी नुकसान की भरपाई करने का भी मौका आपको मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है। हालांकि आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके द्वारा किए हुए कार्यों में वे कई सारी कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा अन्यथा बॉस के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आप अपने काम पर फोकस करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार में सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज दांतो से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। ऐसा कोई काम न करें जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। पिता का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनकी उचित देखभाल करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट न बढ़ाएं। यदि आज अपना कोई भी काम आप अधूरा छोड़ते हैं तो आपको अपने बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपका आज का दिन बेकार की भाग दौड़ में ही व्यर्थ जाएगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात काफी यादगार साबित होगी। कामकाज की बात करें तो आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट नहीं चल हैं तो आज आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उनकी सारी शिकायतें दूर करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आपककी स्थिति मजबूत होगी और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पैसों की लेन देन में आज आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको सुस्ती, आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ समय आराम के लिए भी निकालना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टेशनरी का व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। किसी करीबी मित्र के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। साथ ही आपको अपने शब्दों का भी प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











