For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 मार्च राशिफल: कन्या राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, क्या है आपके भाग्य में

|

कैसा रहेगा आपके आज के दिन का हाल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर जरूरी न हो तो आज यात्रा करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे और आपका तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको आराम पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके वरिष्ठ समय पर काम पूरा करने का दबाव आप पर बना सकते हैं। इससे आपको थोड़ी झुंझलाहट हो सकती है। अगर आप शांत और ठंडे दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो आपको जरूर फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर का कोई सदस्य भावनात्मक रूप से आपको चोट पहुंचा सकता है। हो सकता है आपकी कोई बात उन्हें अच्छी न लगे। ऐसे में आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप वहीं बोले जहां जरूरी हो और आपकी बातों को महत्व दिया जाता हो। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आर्थिक अस्थिरता के कारण आपके कई काम अटक सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। आज लम्बे समय से चली आ रही आपकी मेहनत फलीभूत हो सकती है क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। मनचाहे ट्रांसफर की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका काफी नाम होगा और आपका काम भी आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी का प्रेम और साथ मिलेगा। आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। पैसों के मामले में आप काफी समझदारी से काम लेंगे और बजट अनुसार ही चलेंगे जिससे आज आप अच्छा खासा बचत कर पाने में सफल रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। आप खुद के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको परिजनों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ सुख दुख साझा करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस समय आपको आर्थिक फैसलों में किसी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो उचित सलाह से ही इस ओर अपना कदम आगे बढ़ाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपका दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आप किसी जरूरी मीटिंग की तैयारियों में लगे रहेंगे। इस समय आपको पूरे आत्मविश्वास से काम करना चाहिए ताकि इसका उचित परिणाम आपको मिल सके। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आज पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। रोमांटिक लाइफ आज एक खूबसूरत मोड़ लेगा। आज आपके पार्टनर आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। हालांकि इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए आप कुछ समय ले सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप परिस्थिति को संभालने में कामयाब रहेंगे लेकिन भविष्य में ऐसा दोबारा न हो इसके लिए आपको कोई महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। आज वे आपसे कोई मांग कर सकते हैं जिसे पूरा करने में अभी आप असमर्थ रहेंगे। ऐसे में आपको उन्हें प्यार और शांति से समझाने का प्रयास करना चाहिए। मुमकिन है वे आपकी बात समझेंगे। पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप व्यापार करते हैं तो आज आर्थिक लेन देन बहुत सोच समझकर ही करें। रोमांटिक लाइफ में आज अपने प्रेमी/प्रेमिका से मुलाकात करने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा इससे आपको काफी निराशा होगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दफ्तर में आपका काम कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको खुद के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो यदि आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं देंगे तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में नीरसता बनी रहेगी और आपके प्रिय की दिलचस्पी भी कम हो सकती है। आज आप उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। रूपए पैसों के मामले में आज का दिन ठीकठाक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आज आप सोच समझकर खर्च करें। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी पढ़ाई में चली आ रही किसी समस्या का आज समाधान होगा। खाने-पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा मोटा ही सही लेकिन मुनाफा मिलने की संभावना है। हालांकि बड़ा लाभ मिलने में कुछ विलंब हो सकता है लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी योजनाओं के अनुसार चलते रहें। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। दफ्तर में आज अधिकारियों के साथ आपकी बहस हो सकती है। आप अपनी गलती स्वीकार करें और समय पर ध्यान पूर्वक अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से घर का माहौल काफी बढ़िया होगा। आप अपने परिजनों के साथ मिलकर इस समय का आनंद उठाएंगे। पैसों की बात करें तो धन लाभ होगा। आज कुछ बड़े खर्चे भी हो सकते हैं। सेहत के मामले में थोड़ा सावधान रहें। शारीरिक थकावट आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती और मनोरंजन से भरा रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताऐंगे। कामकाज की बात करें तो आज कुछ अनुभवी लोगों की मदद से आपका बड़ा फायदा हो सकता है। खासतौर पर व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा खासा मुनाफा मिलने के आसार हैं। इस समय कोई भी नया निवेश करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में उत्सव सा माहौल रहेगा और आप अपने परिजनों के साथ जी भर का जश्न मनाएंगे। आपके अच्छे व्यवहार और बातचीत में कुशलता से लोग आज काफी प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:05 से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य टालते आ रहे हैं तो आज उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा कि अपने काम खुद ही निपटाने की कोशिश करें। दूसरों के भरोसे न बैठें और न ही अपना कोई काम छोड़ें। आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास बीतेगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ आज घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी करने से बचें। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। यदि पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज किसी दोस्त या रिश्तेदार से वित्तीय सहायता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आज आप आसानी से पैसे कमा पाएंगे। साथ ही आज अटके हुए धन की भी प्राप्ति संभव है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अचानक आप पर अतिरिक्त काम का बोझ डाल दिया जाएगा जिस कारण आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से निपटाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के प्रेम और सहयोग से आप राहत महसूस करेंगे और आप दोनों के संबंधों में भी मजबूती आएगी। विदेशी स्रोतों से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। घर के किसी सदस्य के साथ कुछ दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें समझना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज किसी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे। किसी की सहमति हो या न हो आप समझौता करने को तैयार नहीं होंगे। ऐसे में आपको कोई ऐसा रास्ता निकालना होगा जिससे किसी की भावनाएं आहत ना हों और आप अपना पक्ष खुलकर रख सकें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का फायदा उठाते हैं तो जल्द ही आप कामयाबी के शिखर पर होंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहासुनी हो सकती है। आप कामकाज में इतने मशगूल हो जाएंगे कि घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में असफल रहेंगे। ऐसे में आपके प्रिय का गुस्सा भड़क सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज जोखिम भरे काम करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 23

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मानसिक चिंता बढ़ने से आज आपके स्वभाव में उग्रता और झुंझलाहट रहेगी। ऐसे में आपको बिना बात के गुस्सा आ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने क्रोध पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। जीवनसाथी की खराब सेहत आज चिंता का विषय रहेगी। आज संतान पक्ष से भी कष्ट संभव है। दफ्तर में आपकी कड़ी मेहनत आपके प्रतिद्वंदियों का मुंह आज बंद कर देगी, साथ ही वे आपके काम को भी सराहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज वाद विवाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। आपका नुकसान भी हो सकता है। आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:05 तक

English summary

Daily Horoscope for 26 March 2020 Thursday

What does your Thursday, March 26, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, March 24, 2020, 19:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion