Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
26 March Horoscope: आज इन राशियों को वाद-विवाद से रहना होगा दूर, जानें आपकी राशि का हाल
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी आदि से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक बातचीत वाद विवाद का कारण बन सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं जो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। साथ ही आपको फलों और हरी सब्जियों का सेवन भी अधिक मात्रा में करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक रूप से आज स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा भूमि मकान से जुड़ा भी कोई फायदा आपको हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। बॉस का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचे हैं अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:44
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है खासतौर पर नौकरी पेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि त्यौहार के इस मौसम में आपके खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। मुमकिन है आप अपना रिश्ता खत्म करने का भी फैसला लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई के साथ आपको अपनी रुचियों पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को यदि अपने बॉस के गुडबुक्स में बने रहना है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं आपको खानपान में लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से महिला सहकर्मी या महिला बॉस के साथ आपको सम्मान से पेश आने की जरूरत है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। हो सकता है आज आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज अपने परिजनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। मुमकिन है आपकी यह बात आपके बच्चों को पसंद न आए। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य आपके लिए उतना ही जरूरी है या बात आपको समझनी होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको समर्पण की भावना रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि दफ्तर में आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। अगर आप किसी करीबी के लिए तोहफा खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो हो सकता है आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाए। आपको भी अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी संतान छोटी है तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि आप इसी तरह का तनाव लेते रहेंगे तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आप बस तनाव से दूर रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।वहीं व्यापार करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर भी दे सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, साथ ही सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। पैसों की बात करें तो कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और लगाव बढ़ेगा। मुमकिन है आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाए। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी मेहनत सफल हो सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहेगा। किसी अटके हुए मामले को लेकर आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट पढ़ाने से बचना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर काफी दबाव बढ़ सकता है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी आप से नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यदि मनमुटाव चल रहा है तो आज खुद पहल करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतको और कुछ अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही आप अपना अंतिम फैसला लें। विदेशी कंपनी में कार्य करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अचानक किसी मेहमान के आने से घर का वातावरण काफी खुशनुमा हो जाएगा। परिजनों के साथ दिन काफी हंसी मजाक में गुजरेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज मोटे अनाज के सेवन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:37
शुभ समय:सुबह 6:25 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई एलर्जी है इंफेक्शन हो सकता है। दफ्तर में दी हुई हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जल्द ही मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:दोपहर12 बजे से शाम 4:25 तक



Click it and Unblock the Notifications