Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
26 मई राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा आज शुभ समाचार
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और बनेंगे बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपका कोई करीबी मित्र आर्थिक रूप से आपकी सहायता कर सकता है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि इस समय छोटे स्तर पर ही शुरुआत करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज समय पर आपके सभी कार्य पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई अवसर प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का सम्मान करें। यदि आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनकी परेशानी जानने का प्रयास करें। मुमकिन है उन्हें आपके साथ की जरूरत हो। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर स्थिति ठीक होती दिखाई दे रही है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को आज कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है। इससे आपका कारोबार दोबारा तेज गति से आगे बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, पढ़ाई में आपका पूरा मन लगेगा। यदि उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। इससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों को आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके बॉस आपके कार्यों का विवरण ले सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। आप व्यापार करते हैं और आज यात्रा करने वाले हैं तो आपकी भलाई इसी में है कि आप इस यात्रा को टाल दें। आज की यात्रा से आपका कोई फायदा नहीं होगा। साथ ही इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं लेकिन आप खुद को सकारात्मक रखें। पारिवारिक जीवन में यदि आप अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करते हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज घर में आपके खिलाफ विरोध के स्वर सुनाई दे सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने रिश्तो में सुधार चाहते हैं तो आपको अपने स्वभाव में विनम्रता लानी होगी। आपके कटु शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता न अपनाएं अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि आज उच्च अधिकारियों का बदला हुआ मिजाज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यदि समझदारी से काम लेंगे तो आप आने वाली समस्या बच सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। आज सीढ़ियों पर चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपको परेशान कर सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, उचित समय आने पर फैसला आपके पक्ष में ही आएगा। कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उच्च अधिकारी आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपकी तरक्की की ओर इशारा कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ नए तरीके अपना सकते हैं। आज आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। हालांकि इस समय पैसों से जुड़े काम करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेने में ही आपकी भलाई है ताकि नुकसान की गुंजाइश ना रहे। नौकरीपेशा जातकों को आज छोटी मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद मिलेगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी तरह देखभाल करें अन्यथा आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पुराने कर्ज़ों को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों की चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी के कारण आपके कई काम आज अधूरे ही रह जाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार आपको होना पड़ सकता है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को आज छोटा-मोटा लाभ मिल सकता है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आप बस धैर्य से काम लें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। परिजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। ऐसे में मन कुछ उदास रहेगा। इस समय सेहत आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अकेलापन और बेचैनी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के कारण आप काफी उदास रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। हालांकि बेवजह की बातें सोचकर आप अपने रिश्ते को कमजोर ना करें। यदि मन में कोई भी दुविधा है तो बेहतर यही होगा कि आप खुलकर अपने साथी से बात करें। मुमकिन है वह आपके विचारों से सहमत होंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन अब विचलित ना हो क्योंकि व्यवसाय में अकसर ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आप ईमानदारी से अपना काम करते रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। मानसिक तनाव रहेगा और आप काफी सुस्त भी रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपके ज्यादातर काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मित्रों के सहयोग से आपको कुछ फायदा मिल सकता है। आज दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप धीरे धीरे अपने सभी कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको परिवार के साथ कुछ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अगर अचानक आपको व्यवसायिक प्रस्ताव मिले तो फौरन उस पर कोई फैसला न लें बल्कि पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। ज्यादा उतावलापन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी आपको महसूस कराएंगे कि आप उनके लिए कितनी अहमियत रखते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आप आनंदित रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ग्रहों की चाल इस बात का संकेत दे रही है कि आज सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती है जिस कारण आप केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर महसूस करेंगे। पैसे कमाने के लिए आज आपको काफी कठिन प्रयास करने होंगे। आपको निवेश के सही अवसर प्राप्त न होने से भी कुछ निराशा हो सकती है। आपको अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको कई सारी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में ध्यान न लगने से आप कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। यदि आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो आपको अपनी कोशिश और बढ़ानी होगी। परिजनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। आप बेवजह के झगड़े झंझटों में उलझे रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज आपको राहत मिलने की संभावना है। अगर आप सुख सुविधा की चीज़ों पर धन खर्च करने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। इतना ही नहीं, जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले आपका भारी नुकसान करा सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। घर हो या कार्यस्थल खुद को विवादित मुद्दों से दूर रखकर आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। मुमकिन है आपका ट्रांसफर कर दिया जाए।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपनी काबिलियत साबित करने के लिए कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। हालांकि यह अवसर अपने साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आएगा जिनका सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए आक्रामकता नहीं बल्कि समझदारी दिखानी होगी। खुद पर नियंत्रण रखें, आवेश में आकर किसी का भी अपमान न करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। साथ ही आपको वित्तीय फायदा भी दिलाएगी। आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है जिससे मन में कुछ उदासी रहेगी लेकिन प्रेम से सब कुछ जीता जा सकता है। अगर आप अपने रिश्ते की मधुरता बनाए रखना चाहते हैं तो अपने प्रिय को इस बात का एहसास दिलाएं कि वो आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











