Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
26 मई राशिफल: पैसों के मामले में मिथुन राशि वाले रहेंगे आज लकी, बढ़ेगी आमदनी
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज कार्यभार कुछ कम रहने के आसार हैं। हालांकि आपको अपने सभी काम ध्यानपूर्वक निपटाने का प्रयास करना होगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल संभव है। घरेलू कलह बढ़ने की संभावना है। पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और कोई नया ऑनलाइन कोर्स करने की सोच रहे हैं तो दाखिला लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। दूसरी ओर यदि जल्द ही आप की परीक्षाएं आने वाली हैं तो आपको और मेहनत करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें। साथ ही समय का भी ध्यान रखें। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको सांस से संबंधित दिक्कत है तो आप लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार फायदा हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट न करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करें। इसके अलावा घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार भी ठीक रखें अन्यथा आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाए। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अधिक भागदौड़ के कारण आज आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है खासतौर पर अपने बॉस द्वारा सौंपी हुई जिम्मेदारियों को आप प्राथमिकता दें। साथ ही छोटी-छोटी गलतियां करने से भी आपको बचना होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रयास समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। हो सके तो आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। खाने पीने की चीजों, दवाइयों आदि का कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नए स्टॉक के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सभी सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। हालांकि इस तरह के मामलों में जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर अधिक धन खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा खासतौर पर बैंकिंग से जुड़े जातकों को आज कुछ राहत मिल सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी है तो आपको निवेश करने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। इसके अलावा आज आप कोई नयी डील भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने परिजनों के साथ मेलजोल बढ़ाने की सलाह दी जाती है। हो सके तो आज आप सभी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की जांच का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे विशेष रूप से अगर नए स्टॉक के बारे में सोच रहे हैं तो वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य की बात करें यदि लंबे समय से आपके शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप के प्रदर्शन में बड़ा सुधार भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला भी सुलझने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को धैर्य से काम लेना होगा। दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाती है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप पूरी मेहनत और सकारात्मकता से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। वहीं व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप के कारोबार में गिरावट आने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है आज आपको इस परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। इतना ही नहीं आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। निजी जीवन में कुछ तनाव समय संभव है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च करते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत होने की प्रबल संभावना है। हालांकि जल्दबाजी में आपको कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप अविवाहित है तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आप सात फेरे ले सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है ताकि आप जल्द से जल्द अपने छोटे मोटे कर्जों से मुक्ति पा सके। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। लम्बे समय बाद आपको आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications