For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 नवंबर राशिफल: किस्मत के सितारे आज किन राशियों का देंगे साथ?

|

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप अपनी बुद्धि और समझदारी के बल पर किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आपकी सकारात्मकता देख आपके आसपास के लोग बेहद प्रभावित होंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नयी सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में अपना कोई भी व्यवसायिक फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक खर्च में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। यदि कुछ समय से आप पढ़ाई को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज आप अपने सारे तनाव भूलकर अपनी रुचियों पर ध्यान देंगे। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की जगह आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप इसी तरह समझदारी और ईमानदारी से अपना काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अप्रिय शब्दों का प्रयोग करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। इसके अलावा आपके जीवनसाथी को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप सभी का ख्याल रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो बिना सोचे समझे लिए गए अपने फैसलों को लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है इसलिए जो भी करें बहुत ही समझदारी से करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई खास फायदा नहीं होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो निजी जीवन की परेशानियों और काम के दबाव की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको दफ्तर में अपनी छवि मजबूत करने की जरूरत है। अपने बॉस द्वारा दिए हुए छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक और समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को भी आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप प्लास्टिक, लकड़ी, लोहे आदि से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पैसों की बात करें तो इस समय आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आज आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अपने बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को आप पहले पूरा करने की कोशिश करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आज आपसे गलती न हो। व्यापारियों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सोने चांदी का व्यापार करते हैं तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। करियर को लेकर यदि इस समय आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। घर का कोई सदस्य यदि आपसे नाराज चल रहा है तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना खाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

26 November 2020 Rashifal | आज का राशिफल 26 नवंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि इस समय आपको हर आर्थिक लेनदेन बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से इस तरह के मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। माता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आपको उनका ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की भूल न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य को लेकर इस समय आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको किडनी से जुड़ा कोई रोग है तो छोटी सी भी लापरवाही न करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको खुद पर काम का अधिक दबाव डालने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता आपका पूरा समर्थन करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपने विरोधियों से संभलकर रहें। वे आपके रास्ते में कुछ बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। गैर जरूरी चीजों से खुद को दूर रखें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। दफ्तर में काम के साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। बेवजह सहकर्मियों से उलझने से आपका काम और आपकी छवि दोनों ही प्रभावित हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। पैसों की बात करें तो लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

बिना सोचे समझे दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं, जितना जरूरी है उतना ही बोलें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बना रहेगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी पढ़ाई में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थाई है और जल्द ही आप पूरे जोश और उत्साह के साथ वापसी करेंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप सोच समझकर अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का उपयोग करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको इसका अच्छा फायदा जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको कोई दिक्कत महसूस हो रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके जीवन में अनावश्यक तनाव लेकर आएगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की तो आज छोटी सी बात पर परिजनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि घर में कलह बढ़ रही है। आपकी कई कोशिशों के बाद भी आज आप परिस्थिति को नहीं संभाल पाएंगे। ऐसे में मानसिक परेशानियां आप पर हावी रहेंगी और आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। अगर आप भावनाओं में बहकर फैसले लेंगे तो भविष्य में यह आप पर बहुत भारी पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों की तंगी रहेगी। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कुछ समय से यदि आपको अपने निजी जीवन और काम के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल हो रही थी तो चीजें कुछ बेहतर हो सकती हैं। आप काम के साथ साथ परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस समय आपको बच्चों पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वे अपने लक्ष्य से भटक सकते है। दफ्तर में वरिष्ठों से अपनी तारीफ सुनकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आखिरी समय पर आपकी योजना में बदलाव संभव है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

English summary

Daily Horoscope for 26 November 2020 Thursday

What does your Thursday, November 26, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, November 25, 2020, 16:07 [IST]
Desktop Bottom Promotion