For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा आज खुशहाल

|

अगर आपको अपने आज के दिन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पहले ही हासिल हो जाए तो आप अपने दिन को और भी बेहतर बना सकते हैं। साथ ही आप यह भी जान सकते हैं कि आज आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरुरत है। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका मूड थोड़ा गर्म रहेगा। बच्चों के साथ आपका सख्त रवैया आज उन्हें दुखी कर सकता है। यदि वे किसी बात को लेकर जिद कर रहे हैं तो बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। इसके अलावा हो सके तो उनके साथ कुछ और समय बिताएं। अगर आपके शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो अपने जीवनसाथी से बातचीत के द्वारा मामले को निपटाने की कोशिश करें। आप दोनों की चुप्पी आपके बीच गलतफहमियां बढ़ा रही हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। आज धन की प्राप्ति होगी लेकिन आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज खर्चे भी थोड़े ज्यादा होंगे। दोस्त आज काफी मददगार रहेंगे। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आपको अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपका बढ़ता हुआ तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है इसलिए जहां तक हो सके तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन ज्यादा फायदेमंद नहीं है। आज आप खरीदारी पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते है लेकिन अगर आप सोच समझ कर अपने बजट के अनुसार नही चलेंगे तो आपको पछताना पड़ सकता है। मुमकिन है शाम को आप खली हाथ ही घर लौटें। आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस कर सकते है बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें ।बेवजह चिंता करके अपना कीमती समय न व्यर्थ करें करें क्योंकि यह आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता दोनों को खत्म कर देगा। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम और परिवार पर लगाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी समस्या आकर खड़ी हो सकती है आज आप से कोई बड़ी गलती हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। कुछ यादगार समय बिताने के लिए आज आप अपने पार्टनर के साथ कैंडललाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 4 बजे 6:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें बल्कि काम के साथ आप स्वयं का भी ध्यान रखें। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सिगरेट और शराब जैसी चीजों से दूर रहें क्योंकि आपकी यह आदत आपको अंदर से खोखला कर रही है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे। अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश करने का सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है लेकिन बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव ना डालें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से 3:25 तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपका कोई सहकर्मी जानबूझकर आपको परेशान करने की कोशिश करे और आपकी सहनशक्ति की परीक्षा ले। ऐसे लोगों से निपटने के लिए आपको होशियारी और समझदारी से काम लेना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो साझेदारी में किए हुए कार्यों से आपका फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में आज अशांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से झगड़े झंझट हो सकते हैं। आज जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो आपको चोट लग सकती है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आप चाहकर भी पढ़ाई में मन नहीं लगा पाएंगे। अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए आप ध्यान का सहारा लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ नहीं है। पैसों से जुड़े मामलों में फैसले सोच समझकर लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12:45 बजे

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप खुशी का अनुभव करेंगे और ऊर्जावान रहेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी और जीवनसाथी के मूड में एक अलग ही रंगीनी आपको देखने को मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही आप कुछ नए स्रोतों से भी धन अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप बस ऐसे ही मेहनत करते रहें। इसके अलावा आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ सामान्य रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ मुलाकात के लिए जा सकते हैं। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज बहस किसी बड़े झगड़े में तब्दील हो सकती है। साथ ही उनका रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। आप चाहें तो बात बिगड़ने से रोक सकते हैं। आप अपनी ओर से ठीक बर्ताव करें। ख्याली पुलाव पकाकर अपना कीमती समय व्यर्थ ना करें बल्कि कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपको फायदा हो। सफल होने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज दफ्तर में अपने बोस की खरी खोटी सुननी पड़ सकती है। आप अपने काम पर अधिक ध्यान दें। अपने निजी जीवन की परेशानियां जल्द से जल्द सुलझा लें, नहीं तो इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करें। सेहत आपकी ठीक ठाक रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। दफ्तर में आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब तारीफ होगी। इतना ही नहीं, उच्च पद की प्राप्त करने की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। स्वार्थी लोगों से बचकर रहें और अपने चारों ओर हो रही गतिविधियों पर नजर रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। अगर आप किसी भी तरह के झूठ का सहारा लेंगे तो आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं इसलिए अपनी बात खुलकर और स्पष्ट तरीके से कहने की कोशिश करें। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 बजे 6:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज किस्मत आपका साथ देगी और आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, दूसरों में बदलाव लाने से पहले आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका तेज तर्रार रवैया आपके अपनों से आपको दूर कर रहा है, वैसे भी जब बात आपके अपनों की हो तो अहंकार का त्याग कर देना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो अनजाने में ही सही आप किसी करीबी का दिल दुखा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आपकी चिंता बढ़ा देगी। इस समय उन्हें बेहतर इलाज के साथ आपकी भी जरूरत है। अपने प्रिय के साथ आज ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे समझे ना लें। पहले भली भांति सोच विचार कर लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन जीवनसाथी के साथ कुछ ज्यादा ही रोमांटिक बीतेगा। आप अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने पार्टनर से कोई वादा कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने का खास ध्यान रखना होगा। साथ ही अपने बढ़ते हुए वजन पर भी नियंत्रण रखने की कोशिश करें। रोजाना व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप खरीदारी और अन्य बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। मुमकिन है आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो जाए और आप राहत की सांस लें। दफ्तर में छुपे हुए दुश्मन आज आपके काम में कुछ बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आप कुछ जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। हो सकता है आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाए। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले जानकारों से सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले अकसर गलत साबित होते हैं। दफ्तर में काम का दबाव आज कुछ ज्यादा रहेगा लेकिन आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको आसानी से अपने सभी कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज आप घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। आज आप मौज मस्ती पर ढेर सारा धन खर्च कर सकते हैं। एक शांत और सुकून भरा दिन बिताने के लिए खुद को हर तरह के तनाव या झगड़े झंझट से दूर रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज आप एक अलग किस्म के प्रेम का अनुभव करेंगे और जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में आज कोई सकारात्मक बात हो सकती है, मुमकिन है आपके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल जाए। अगर सेहत की बात करें तो आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आप माइग्रेन के मरीज हैं तो समय पर भोजन खाएं और पर्याप्त आराम भी करें। निवेश के लिए दिन अच्छा है। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपने सहकर्मियों से इधर उधर की बातें करके आप अपने बॉस की आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। अपने विचारों को आशावादी रखें और आगे बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित करते रहें तभी आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है लेकिन अगर आप दूसरों को खुश करने के लिए ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आप खुद ही मुसीबत को न्योता दे सकते हैं। ऐसा करके आप अपने बजट को बिगाड़ देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज समय बिताने का भी मौका मिलेगा। अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 7:30 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 26 October 2019 Saturday

What does your Saturday, October 26, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, October 25, 2019, 11:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion