For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 अक्टूबर राशिफल: हफ्ते की शुरुआत इन राशियों के लिए होगी खास

|

आज के दिन आपके जीवन में कौन कौन से उतार चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज को लेकर इस समय यदि आप किसी बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। जल्दी में कोई निर्णय न लें। आज मन में किसी बात को लेकर अंजाना भय रहेगा। आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। इस तरह बेवजह सोचते रहने से आपका तनाव बढ़ेगा जिसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। आप अपने मन की बात दोस्तों या परिजनों से साझा करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई आर्थिक लेन-देन भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी कागजी काम करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। दफ्तर में अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाए तो अपने काम से जी न चुराएं अन्यथा आप अनचाही परेशानियों को न्योता दे सकते हैं। अगर आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करेंगे तो जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने कड़क रवैये पर लगाम लगानी होगी। पैसों की बात करें तो घरेलू खर्चे अधिक हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत को लेकर लापरवाही न करें नहीं तो आपको कोई गंभीर रोग घेर सकता है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। याद रखें स्वस्थ रहकर ही आप जीवन में सफल हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम के प्रति आपका जोश और उत्साह देखकर बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। आज आपको अपनी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। व्यवसायिक मामले में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कम होंगे हालांकि जिस आर्थिक मुनाफे की आप उम्मीद कर रहे हैं उसके प्राप्त होने की संभावना काफी कम है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 6:40 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पिछले कुछ समय से आपके पेशेवर और निजी जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी। घरेलू परेशानियों की वजह से यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके रिश्तों की तो आज आप अपने परिजनों की नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। आपको इस बात से सबक लेने की जरूरत है ताकि आप भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसका बुरा असर आपके संबंधों पर पड़े। अगर आप व्यापारी हैं तो आज अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी बदलने का फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह के निर्णय जल्दबाजी में नहीं बल्कि सोच समझकर लेने चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको सम्मानित किया जा सकता है। अपने शानदार प्रदर्शन से आप अपनी छवि मजबूत करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सोच समझकर अपना निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। कमजोर सेहत की वजह से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। यदि लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो आज के दिन भी आपके हाथ निराशा लगेगी। वाद विवाद से आपका नुकसान हो सकता है। किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांति से काम लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि किसी काम के लिए आप मेहनत कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ कोशिश करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करेंगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। चालाक और स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपको प्रशंसा और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी मिलने में विलंब होने से आपका तनाव बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी कमजोर होगा। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप धैर्य से काम लें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को आज संभल कर रहना होगा। आर्थिक लेन देन सावधानी से करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। यदि हाल ही में कोई निवेश किया था तो उसका अच्छा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। लगातार काम करने से बचें। खानपान में लापरवाही न करें, साथ ही पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से अपना हर कदम आगे बढ़ाना होगा। जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद न रखें। किसी अपने की वजह से आज आप काफी दुखी महसूस करेंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप फैशन से जुड़ा काम करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में अगर आप खुद को शांत नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आप अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। आप पूरी ऊर्जा और मेहनत के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी संतोषजनक रहेगी लेकिन पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। छोटे भाई बहनों के साथ तालमेल ठीक रखने की कोशिश करें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आपको कुछ राहत मिलेगी। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खुद को तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपको वो काम सौंपा जा सकता है जिसे करने की आपको लंबे समय से इच्छा थी। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आज आपको राहत मिलेगी। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खुद को तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। आज जीवनसाथी के साथ आज आपकी काफी खट्टी मीठी बातें होंगी और आपका खूब मनोरंजन होगा। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आप इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 26 October 2020 Monday

What does your Monday, October 26, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, October 24, 2020, 16:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion