Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
26 सितंबर राशिफल: इन राशियों की खुल जाएगी आज किस्मत
दैनिक राशिफल से दिन के कई कार्यों के बारे में अंदाजा लग जाता है। दैनिक राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। आइए जानते हैं 26 सितंबर, गुरुवार का दैनिक राशिफल।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपके दिमाग में अनचाहे विचार आ सकते हैं। खाली ना बैठें वरना व्यर्थ की बातें सोचते रहेंगे। शेयर मार्केट या म्युचुअल फंड में लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
आज आपमें एनर्जी की कमी हो सकती है। खुद पर काम का ज्यादा बोझ ना डालें। थोड़ा आराम करें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी से बात ना करें। पड़ोसी के साथ बहस की वजह से मूड खराब हो सकता है। दोस्तों के साथ शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
तनाव की वजह से सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। अपने नवीन विचारों से पैसा कमाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विपक्षियों के सामने साहस से काम लें। आपकी कार्यकुशलता और वाक कौशल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर पुराने रोमांटिक पल याद कर सकते हैं।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
किसी दोस्त की सलाह से सेहत में सुधार लाने के बारे में सोच सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम और पैसा वापिस मिल सकता है। परिवार को समय दें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है।

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई
खुद को शांत रखने का प्रयास करें। किसी भी तरह के निवेश से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। घर के काम निपटाने में व्यस्त रहेंगे। लव पार्टनर से मिलने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। सुंदरता को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
दोस्तों के जरिए किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपके विचारों पर गहरा असर छोड़ जाए। किसी के साथ मिलकर निवेश में पैसा ना लगाएं। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय नहीं है। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
वाहन चलाते समय सतर्क रहें। लापरवाही किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। खर्चों पर काबू रखें। संतान के कारण निराशा हो सकती है। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से चिंता और तनाव हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अपने नए कार्यों और योजनाओं के लिए माता-पिता को मना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आपका कोई खास सपना पूरा होगा। ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी खुशियों को किसी की नजर भी लग सकती है। कोई नई आर्थिक रणनीति सफल हो सकती है। घर में शाम को मेहमान आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट और योजनाओं को शुरु करने के लिए अच्छा समय है। तनावपूर्ण दिन होगा।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
कार्यक्षेत्र में खुद को बेहतर करने पर काम कर सकते हैं। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। बच्चों की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं। तनाव को कम करने के लिए बच्चों से प्यार से बात करें। आज आपके जीवनसाथी को आपके व्यवहार के साथ तालमेल बिठाना बहुत मुश्किल महसूस होगा। काम में कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
ऑफिस से जल्दी आकर अपनी पंसद के काम करें। मनोरंजन में समय बिताएं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ धैर्य और बुद्धिमानी से बात करें।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
किसी खेल आदि में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार में परेशानियां आ सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों से बचना आपको भारी पड़ सकता है। पहली नजर के प्यार में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
