Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
26 सितंबर राशिफल: शनिदेव की कृपा से इन राशियों को होगा लाभ
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। हो सकता है बनते हुए कार्य भी अचानक बिगड़ जाएं। ऐसे में निराश होने की जगह आप धैर्य बनाए रखें। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने साझेदार की गतिविधियों पर नज़र रखनी होगी। दफ्तर में आलास्य न करें अन्यथा आपके कार्य अधूरे रह जाएंगे और आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ कठिन मसलों को सुलझाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप कोई फैसला लेते हैं तो आपको निष्पक्ष होकर अपने निर्णय लेने होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कुछ बेचैनी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करते रहें। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। तनाव कम होने से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपके करियर को एक दिशा मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का व्यापार करने वालों को लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आने वाले दिनों में आपका बड़ा वित्तीय फायदा करा सकती है। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। बेवजह अपने जीवनसाथी पर शक करने से बचें, नहीं तो आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद पर कार्यत हैं तो आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मामला आज सुलझ सकता है जिससे घर के माहौल में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ मुश्किल रहेगा। किसी कारणवश आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। निजी जीवन में कोई समस्या आ सकती है। आपके जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर वे लापरवाही करते हैं तो मुश्किल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर आप नए घर या वाहन की खरीदारी की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। सरकार की ओर से आपको लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर में आपको कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपको अपना टारगेट पूरा करने में काफी कठिनाई होगी। पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। मुमकिन है परिजन आपके विरुद्ध खड़े रहें। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस तरह बिना सोचे समझे पैसा खर्च करके आप अपने भविष्य की योजनाओं में बाधा डाल रहे हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपको विषम परिस्थितियों में भी समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। कुछ गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। वे आपके बारे में गलत बातें फैलाकर आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें और संभलकर रहें। दफ्तर में आपकी धीमी गति आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा अपनी रफ्तार पर ध्यान दें। व्यापारी अगर माल का नया स्टॉक खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से पैसे न खर्च करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। शाम को अचानक घर में मेहमानों का आना हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आज आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। अचानक आपके बॉस आपसे कई सवाल कर सकते हैं जिनका जवाब देना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ने से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। माता पिता भी आपके कड़क रवैये की आलोचना कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत का ध्यान रखें। कब्ज या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। खराब सेहत का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आज कामकाज से छुट्टी लेकर आप घर पर ही आराम करें। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा है। आपके ट्रांसफर की सूचना आपको मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपको छोटे निवेशों पर ध्यान देना चाहिए। यदि आपके घर में बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बात भलीभांति सुनें। इसमें आपकी ही भलाई है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और साथ मिलने से आपका तनाव कम होगा। शाम को अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। पैसों को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा आप अपनी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा गौर करें। ज्यादा तनाव के कारण आज आपकी सेहत कुछ नरम रहेगी। आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। बॉस के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आप बात को संभालने में सफल रहेंगे। बिजनेस में आपको खास फायदा नहीं मिल पाएग। अगर आप अपने व्यापार को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो सोच विचार करके और उचित सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके साझेदार की मदद से जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। मीडिया और फैशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप स्वयं पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। मुमकिन है आप खरीदारी करने जाएं या फिर दोस्तों के साथ घूमने फिरने का आनंद भी ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आपको अपनी आर्थिक योजनाएं गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 11:25 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। छोटी छोटी बातें भी आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके मार्ग में आने वाली बाधा दूर होगी और धन की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आप सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा से जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारी अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आपके रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ में भी इजाफा होगा। रोजाना योग और ध्यान करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको बड़ा कर्ज लेने से बचना चाहिए। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको विवादों से दूर ही रहना होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें, नहीं तो अनजाने में आप अपने प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











