Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
27 अप्रैल राशिफल: धनु राशि वालों को आज हर काम में मिलेगा सकारात्मक परिणाम
आज किन राशियों की किस्मत में है फूल और किसकी झोली में आएंगे कांटे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिलेंगे तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। लम्बे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की आपकी कला आज वरिष्ठों का दिल जीत लेगी। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा फायदा मिल सकता है। आज आपके कारोबार में एक बार फिर रफ्तार देखने को मिलेगी। निजी जीवन हो या व्यवसायिक आज आप किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। घर में वाद विवाद हो सकता है जिससे माहौल काफी अशांत रहेगा। हलांकि आपके जीवनसाथी की समझदारी से मामला जल्द ही शांत हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन आज न चाहते हुए भी कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से भी आपको खास सहयोग नहीं मिल पाएगा। छोटी छोटी बातों पर अनबन आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा रही है। आप जल्द से जल्द अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें। इस समय बच्चों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें, नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए कहीं फंस सकता है। आज आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में तोलमोल कर बोलने में ही आपकी भलाई है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। अगर आज आपसे कोई मदद की उम्मीद रखता है तो उसे निराश न करें, हो सकता है आपकी छोटी सी सहायता किसी का कोई बड़ा काम बना दे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 44
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। अतीत में किये हुए किसी छोटे से निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ बदला हुआ रहेगा। हो सकता है आज आपके प्रिय कोई बढ़िया तोहफा दें। कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। आज आपको लगभग सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके उच्च अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों का भी आज कोई अटका हुआ काम बन सकता है। हालांकि इस समय कारोबार को लेकर कोई भी जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज दूसरों की गलतियां निकालने या फिर किसी की भी बुराई करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपका पूरा ध्यान पारिवारिक जीवन पर ही होगा। आप परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी की ओर से मिली कोई खास तारीफ आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। रोमांटिक लाइफ प्यार, जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। आज आप खुद पर भी काफी खर्च कर सकते हैं। आपकी माता की सेहत में सुधार होने से आपकी चिंता भी कम होगी। बेकार की बातों को सोचकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें बल्कि इस समय का भरपूर आनंद उठाएं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं जिससे आप काफी बुझा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। जरूरत से ज्यादा क्रोध करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपने उच्च अधिकारियों या फिर सहकर्मियों से किसी भी तरह की बहस में न पड़े अन्यथा आपकी नौकरी भी जा सकती है। आपको अपना व्यवहार ठीक रखना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी आपके किसी काम में रूकावट डाल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। इस समय अगर आप आराम पर ज्यादा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज आपकी मनपसंद जगह पर आपकी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपका आज का दिन आनंद में बीतेगा। आज आप किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं करेंगे। घर हो या दफ्तर आप संतुलन बनाकर चलेंगे। आप नौकरी करते हैं तो अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से दिन और भी आसान बन जाएगा। व्यापरियों के लिए भी दिन ठीक रहेगा। आपका काम आपकी योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य का मामला बढ़िया रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका आपसी प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आपकी माता के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा साथ आज आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा कर देगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। आज पूरे दिन आप बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में बढ़िया तालमेल रहने के कारण घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आज लम्बे समय बाद आप दोनों एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा जिससे आज आप काफी परेशान रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आज कई सारी दिक्कतें आएंगी। आपको शांत दिमाग से अपनी समस्याओं का हल ढूंढना चाहिए। मुमकिन है आज आप काफी दबाव भी महसूस करें। आप नौकरी करते हैं तो आपकी तुनकमिजाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बेवजह अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने से बचें। ऐसे में आपकी काफी आलोचना हो सकती है। आर्थिक स्थिति को सुधारने का आप पूरा प्रयास करेंगे लेकिन कुछ खास सफतला नहीं मिलेगी। इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव के कारण आज शारीरिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 1:40 से शाम 5:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज को लेकर जो बड़ी योजनाएं आप बना रहे थे आज उसे आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। यदि आपका कोई काम काफी समय से पूरा नहीं हो पा रहा था तो वो भी आज बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके नवीन तरीकों से वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे और उनकी ओर से आपको काफी तारीफें मिलेंगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में माता, पिता और भाई का सहयोग मिलेगा। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आप पूरे जोश और उत्साह से अपना हर काम करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर चीज़ें आपके में पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। आज पैसों को लेकर कोई चिंता नहीं होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपके निजी जीवन से जुड़े किसी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ अटके हुए मामले आज निपट सकते हैं और आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें। नौकरी बदलने का विचार अभी छोड़ दें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज न चाहते हुए भी छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ आपकी तकरार हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार ठीक रखें और जहां तक हो सके खुद को शांत रखें। सेहत में सुधार होगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। अपने खाली समय का सदुपयोग करें और कोई प्रेरणादायक बढ़िया किताब पढ़ें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज को लेकर आप कुछ बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। अभी जो है जितना है उसी को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें तो बेहतर होगा। अपने जरूरी कार्यों को लेकर किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें और न ही किस्मत के भरोसे बैठें। आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। आज आपका बर्ताव थोड़ा अजीब रहेगा जिससे किसी अपने से आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपनी भाषा का प्रयोग संभलकर करना होगा ताकि उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। ज्यादा खर्च करने से आप पर वित्तीय संकट आ सकता है। आज रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में मुश्किलें आ सकती है। आज के दिन आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 41
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत के लिहाज से दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको काफी कमजोरी भी महसूस होगी और आज आप किसी भी काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको अपने खाने पीने का खास ध्यान रखना होगा। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप योग आदि का सहारा लें। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके उचित व्यवहार से आप सारी गलतफहमियां दूर कर देंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आगे बढ़ने का कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है इसलिए इस समय आप अपने काम के प्रति ज्यादा गंभीर रहेंगे तो अच्छा होगा। पैसों के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। किसी भी तरह का वित्तीय लेन देन या निवेश आपको बहुत ही सावधानी से करना होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10:15 से शाम 7:35 तक



Click it and Unblock the Notifications











