For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 अप्रैल राशिफल: बजरंगबली की कृपा से आज इन 4 राशियों का होगा बेड़ा पार

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आप अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ गहरी हो सकती है। यदि आप पर कर्ज का बोझ है तो आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समझदारी से काम लें और जल्द से जल्द छुटकारा पाने का प्रयास करें। दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। मुमकिन है आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़े। दवा के खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि कोई भी नया रिश्ता जोड़ने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति या अपने किसी शुभचिंतक से सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधाएं आ सकती है। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अधिक सजग रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपको बॉस की सलाह से अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी और सावधानी से लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

27 April 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलने से आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में बॉस के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। हो सकता है आज आपके बॉस काफी गुस्से में रहे और उनके कड़वे बोल आपको दुखी कर सकते हैं। हालांकि यह समय हताश और निराश होने का नहीं है बल्कि अपनी ओर से कड़ी मेहनत करने का है, इसलिए आप अपनी गलतियों से सबक लें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी का भी सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में आज कुछ बड़ी समस्याएं हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप शांत दिमाग से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। जहां तक बात आपकी आर्थिक स्थिति की है तो आपको अपने बेकार के खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। व्यापारियों के लिए दिन निराशाजनक रहने के आसार है। आपके हाथ से कोई बड़ा मौका छूट सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अनावश्यक क्रोध करने से बचें। इससे आप अपनी मानसिक शांति भंग कर बैठेंगे। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कारोबार में किसी भी तरह के बदलाव के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं और आज आपके बॉस आपको कोई भी काम सौंपते हैं तो आपको उसे प्राथमिकता देनी होगी। बेहतर होगा आप तय समय पर अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर अपने जीवनसाथी पर शक करने से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आप आराम कर ध्यान दें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर दफ्तर के नियमों का सख्ती से पालन करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आप व्यापारी हैं और आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी ओर से मेहनत करें और सकारात्मक रहें, जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आप रोजाना व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बेवजह किसी और का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से आपको बचना होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। व्यापारी अगर नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी दिक्कतें हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। बड़े व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। किसी कारणवश यदि आपकी कोई डील अटकी हुई है तो आज उसके पूरे होने की भी संभावना है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। यदि कुछ दिनों से घर के सदस्यों के बीच अनबन चल रही है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। दफ्तर में आपकी जरा सी गलती पर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आज आप काफी तनाव में रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सकता है आज आपको डॉक्टरों और अस्पतालों के भी चक्कर लगाने पड़े। इसके अलावा आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपको जरा सी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आप समय-समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आप इसी तरह सोच समझ कर अपने आर्थिक फैसले लेते रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपकी यह मुलाकात बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 27 April 2021 Tuesday

What does your Tuesday April 27, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, April 26, 2021, 15:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion