Latest Updates
-
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है?
27 दिसंबर राशिफल: कुम्भ राशि वाले आज जोखिम भरे कार्य करने से बचें
आज किस्मत किन राशियों पर रहेगी मेहरबान और किसको देना होगा और अभी इम्तिहान, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि पारिवारिक जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही है तो आज आपको कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज घर में आपके खिलाफ विरोध के स्वर भी सुनाई दे सकते हैं लेकिन आप निष्पक्ष होकर अपने फैसले लें। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार तय हैं लेकिन सोच समझकर ही खर्च करें। पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में ना ही करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज कोई सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकता है। ऐसे में काम पर ध्यान लगाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा मगर आप इस तरह के लोगों को नजरअंदाज करना सीखें और अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक उथल पुथल रहेगी जिससे आपको थोड़ी थोड़ी बेचैनी महसूस होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। उन्हें संभालना आपके लिए आज काफी मुश्किल होने वाला है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। किसी भी बात के लिए अपने जीवनसाथी को दोष देने से बचें। यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आप दोनों को मिलकर उसका समाधान करना चाहिए। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको जरा संभलकर रहना होगा। बहसबाजी से बचें अन्यथा आज आप दोनों के बीच बड़ा विवाद हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप कुछ बचत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। वरिष्ठों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम और आसान हो जाएगा। आज आपका कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। अपनी ऊर्जा शक्ति से आज आप एक साथ कई काम निपटाने में सफल रहेंगे। घर हो या दफ्तर आप काफी फुर्तीले रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक निर्णय ना लें तो बेहतर होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है और आपको पछताना पड़ेगा। पैसों की बात करें तो इस समय कोई बड़ा निवेश करने से बचें। मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार फायदा ना मिले। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आप घूमने फिरने का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने प्रिय के सामने आज आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आज आप अपने काम के प्रति लापरवाही करते हैं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आज आपके वरिष्ठ आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा जो भी जिम्मेदारियां आपको दी गई हैं उसे ईमानदारी और ध्यान से पूरा करने का प्रयास करें। आज जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको निराश कर सकता है। यदि आप उनकी नाराजगी की वजह जानना चाहते हैं तो आपको उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए। शायद गलती आपकी ओर से ही हुई हो। घर में शांति और परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए आपको सबके साथ मिलकर काम करना होगा। उनकी भावनाओं का भी आदर करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आप खुद पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काफी दिनों बाद आज बच्चों के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपका तनाव दूर होगा और आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ बड़ी योजनाओं पर गौर कर सकते हैं लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर जरूर कर लें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज काम का बोझ अधिक रहने से कुछ परेशानी हो सकती है। वैसे आप अपनी दृढ इच्छाशक्ति और मजबूत आत्मविश्वास से अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो अगर आप उबाऊ महसूस कर रहे हैं तो कुछ रोमांच ढूंढने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के साथ किसी खूबसूरत स्थान पर सैर सपाटे के लिए जाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
एक शांत और मजेदार दिन बिताने के लिए आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। दूसरों की आलोचना और तानेबाजी आदि से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने अनुभवों से खुद में सुधार लाने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने पार्टनर के साथ काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आप कैंडललाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। अपने जीवनसाथी का साथ पाकर आप खुद को बहुत ही भाग्यशाली समझेंगे। इतना ही नहीं, आप दोनों आज अपने सुंदर भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कोट कचहरी के किसी पुराने मामले में आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मसला लंबे समय से आपके लिए परेशानी का कारण बन रहा था तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इससे आपको आर्थिक फायदा भी मिलेगा। यदि आज आप निवेश करना चाहते हैं तो पहले छोटे स्तर पर निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आप किसी नयी परियोजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो अपने पिता का विश्वास हासिल करने के लिए दिन अच्छा है। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपसी मेलजोल और प्यार बढ़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए आज आप काफी कठिन प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको इसका उचित परिणाम भी मिलेगा। दफ्तर में आज आपके किसी काम में बाधा आ सकती है लेकिन वरिष्ठों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। आज आपका तनाव काफी हद तक कम होगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। खासतौर पर आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है ताकि आप बचत पर भी ध्यान दे पाएं। माता पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आज आपकी उनके साथ किसी घरेलू मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें अन्यथा आप दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है आज आपका नया रिश्ता बनेगा। आप भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं और खुले दिल से इस प्रस्ताव को स्वीकार करें। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज अपने जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक दिन गुजारेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ एकांत में समय बिताना चाहेंगे। पैसों की बात करें तो यदि आप नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई कागजी करवाई आज पूरी हो जाने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए धूम्रपान जैसी बुरी आदत से दूर रहें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आज आपको अपने किसी करीबी से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसे सुनकर आपकी खुशी का ठिकाना ना रहे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आपके काम की बात करें तो आज के महत्वपूर्ण कार्य कल पर टालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। मुमकिन है दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी इस बात से नाराज हो जाएं। बेहतर होगा आप अपने काम समय पर पूरे करें। दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा व्यावसायिक लेन देन कर सकते हैं जो काफी समय से अटका हुआ था। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप परिवार पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 43
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। जोखिम भरे कार्य करने से बचें अन्यथा आप चोटिल हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। इस अवसर का आप भरपूर लाभ उठाएं। भविष्य में इससे आपका बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। यदि इसी तरह आप मेहनत करते रहें तो जल्द ही आपका करियर एक नया मोड़ लेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन लाभ का योग बन रहा है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके वैवाहिक जीवन की है तो आज आप अपने इस रिश्ते की अहमियत को समझ पाएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ गलत बर्ताव के लिए आपको काफी शर्मिंदगी महसूस होगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपने परिवार से दूर रहते हैं तो आज अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यह पल लंबे समय के लिए यादगार बन जाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। उनके आक्रामक स्वभाव के कारण आप दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थी लेकिन आज उनका मूड कुछ बदला हुआ रहेगा। मुमकिन है एक बार फिर वे प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ाएं। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। आय का नया स्रोत प्राप्त करने की आपकी कोशिश आज रंग ला सकती है जिससे पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। इस समय आपको अपने आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











