Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
27 फरवरी राशिफल : कर्क, धनु और कुंभ को मिलेगी शुभ फल की प्राप्ति, जानिए बाकी राशियों का हाल
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18)
पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। इसके अलावा अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपके लापरवाह रवैया के कारण माता-पिता आपसे बेहद नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचे। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को आज उधार माल बेचने से बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से जल्द ही इन परेशानियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। हालांकि आज काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उसका उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापारियों को बड़े फायदे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ी रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना खुली हवा में सैर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों अगर उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कुछ निराशा हो सकती है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें। किसी और का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालना ठीक नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपके कार्य बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दफ्तर में आपको अपने प्रमोशन खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव कम होता नजर आ रहा है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के बीच बढ़ती हुई दूरियों को खत्म करने के लिए आप अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अचानक बीच में अटक सकता है जिससे आपको काफी निराशा होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक और इधर उधर की बातें करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी रहेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप बहुत ही सोच समझ कर खर्च करेंगे। शाम को अपने करीबी मित्रों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)
दफ्तर में किसी कार्य को पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों की मदद लेनी पड़े तो आपको हिचकिचाना नहीं चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि आज आप जोश में आकर आप कोई भी फैसला लेते हैं तो इसका गलत नतीजा तो भुगतना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आज आपको सता सकती है। उनकी पढ़ाई या सेहत को लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे।आज खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत की बात करें तो समय पर भोजन करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी फुर्तीले रहेंगे। वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की खुशियों का ख्याल रखें। अपने प्रिय को अधिक समय देने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों से कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही मामला शांत हो जाएगा लेकिन गुस्से में आकर अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यापारियों को आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20)
व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। दफ्तर में बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च अधिकारी के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपके जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। घर में यदि किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। जीवनसाथी के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भी भरोसा न करने की सलाह दी जाती है। आंख बंद कर किसी पर भी भरोसा न करने की सलाह।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपका सामाना किसी ईर्ष्यालु स्वभाव के व्यक्ति से हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सक्ती है। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना किसी भी लिहाज से आपके लिए ठीक नहीं है। निजी जीवन के लिए आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपके किसी मित्र या परिजन के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। तनावपूर्ण परिस्थितियों में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे विशेष रुप से अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप स्वयं को बहुत ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना आप डट कर करेंगे कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। मन एकाग्र रहेगा जिससे आप अपना हर काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अपनी अटकी हुई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी माजीजु रहेगी। आज आप कोई पुराना कर्ज चुका सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आपके प्रेम में वृधि होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक खूबसूरत शाम बिताने के लिए डिनर पर जा सकते हैं
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको काफी खास महसूस कराएगा। माता पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज आपके बॉस आपको जो भी काम सौंपे उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। चालाकी भरी योजनाओं में फंसने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











