For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 जून राशिफल: सिंह राशि वाले करें ये काम, दूर होगी आर्थिक तंगी

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपका करियर एक नया मोड़ लेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपके रोजगार की तलाश खत्म हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके अलावा यदि आपके कारोबार के रास्ते में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो आज उसके भी दूर होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा विशेष रुप से घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। जरूरत से ज्यादा अपने सहकर्मियों पर भरोसा न करें अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जा सकता है। आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। आपके नकारात्मक रवैये के कारण आज घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ पड़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें क्योंकि यदि आप जल्दबाजी करेंगे तो आपसे गलतियां हो सकती हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन की बात करें तो आज आपको परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का मूड अच्छा नहीं रहेगा। हो सकता है आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हों। आपको समझना होगा कि काम के साथ आपका परिवार भी उतना ही जरूरी है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। सेहत की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो समय पर भोजन के साथ आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और हाल ही में आपने किसी नई कंपनी में साक्षात्कार दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपको अपने हर फैसले सोच समझ कर लेने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो आज आमदनी से अधिक खर्च होने की संभावना है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें ताकि भविष्य में इसका अच्छा फायदा आपको मिल सके। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों की तंगी के कारण मन परेशान रहेगा और किसी भी काम पर आप ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। पुराने किसी कर्ज को लेकर भी आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने वितीय फैसले सोच समझकर लें। अगर आप बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे तो आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। विपरीत परिस्थिति में परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपनी प्रतिष्ठा खो बैठेंगे। आज सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। यदि आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापारी हैं तो किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ अनुभवी लोगों की मदद भी मिल सकती है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई पुराना मुद्दा उभरने से परिजनों के बीच तनाव संभव है। शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी की सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों की बात करें तो आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा आज दूर होगी जिससे आप एक बार फिर मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। जरूरत पड़ने पर आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का भी पूरा साथ मिलेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी दोबारा न आए। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो हो सकता है आपका काम आपकी सोच से बहुत ही धीमा चल रहा हो। ऐसे में आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। वे आपके साथ आज ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। सेहत के मामले में किसी तरह की लापरवाही न करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना ना भूलें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह परिवर्तन आपके हित में ही होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप हिम्मत से काम लें क्योंकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीख लें तो आपके घर की शांति बनी रहेगी। बात-बात पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण परिजनों के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ रही है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप छोटी मोटी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे और बिना थके लगातार अपने कार्य करते रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज दोस्तों की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में आपको उनका शुक्रिया अदा करना नहीं भूलना चाहिए। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और परिवार के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। छोटे भाई या बहन से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। यदि उनके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाएं। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से निपटने में आपको आसानी होगी। नौकरीपेशा जातकों को किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो अच्छा यही होगा कि आप अपना गुस्सा छोड़ दें। एक दूसरे की गलतियों को नजरअंदाज करें अन्यथा मतभेद बढ़ने से आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपने बॉस से पदोन्नति की बात करने वाले हैं तो हो सकता है आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले। ऐसे में आपको कुछ समय प्रतीक्षा करनी चाहिए। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करते रहें। पैसों के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। कोई भी बड़ा खर्च करने से आज बचें। निवेश से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें। सेहत की बात करें तो आज आप सिर दर्द या जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कुछ लोग आज आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह के लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों को खुद पर हावी होने न दें। विपरीत परिस्थितियों में भी समझदारी का परिचय दें। अगर आप किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो पहले हर पहलू से अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें और उसके बाद ही अपना अंतिम फैसला लें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि आप इसी तरह बचत पर ध्यान देते रहेंगे तो आपकी सभी आर्थिक समस्याएं जल्द ही दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा विशेष रुप से भाइयों के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं तो सभी शारीरिक परेशानियों से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

English summary

Daily Horoscope for 27 June 2020 Saturday

What does your Saturday, June 27, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, June 26, 2020, 9:41 [IST]
Desktop Bottom Promotion