For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 जून राशिफल: तुला राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल, खुलेंगे तरक्की के द्वार

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको उदास कर सकता है। ऐसे में बातचीत के द्वारा अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। इसके अलावा आप एक दूसरे को ज्यादा समय देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपको अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लेनी चाहिए। इस समय आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आएंगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेवजह का तनाव लेने से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे इसलिए बेहतर होगा कि आप इस तरह की बातों में अपना अनमोल समय नष्ट न करें बल्कि प्यार और शांति से मामले को संभालने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप पैसों को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। इसके अलावा आप उधार लेन देन से भी बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ कठिन रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से नाखुश रहेंगे। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी टकराव संभव है। व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। अगर आप अपने व्यापार को लेकर आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपकी सेहत कुछ नरम रहेगी। आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे तो जल्द ही आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस के सामने अपनी अच्छी छवि मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें। यदि आज वे आपको कोई काम सौंपते हैं तो उसे तय समय पर पूरा करें। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप कपड़े के व्यापारी है तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखना होगा। एक दूसरे की पसंद और नापसंद का भी आप ध्यान रखें। आज कुछ पुराने दोस्तों से अचानक आपकी मुलाकात हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

काम का बोझ अधिक रहने से आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो चीजें आपके लिए आसान हो जाएगी। भावनात्मक रूप आज आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। आपका कोई करीबी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो अनावश्यक घर से निकलने से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो बल्कि अपने महत्वपूर्ण फैसले आप सोच समझकर और पूरी समझदारी से लें। आप अपना भला-बुरा भली-भांति जानते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके पास कई ऐसे कार्य होंगे जिन्हें समय पर आपको पूरा करना होगा। आज आपके बॉस की नज़र भी आप पर बनी रहेगी। वहीं व्यापारियों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी रुके हुए कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। एक ओर आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, वहीं दूसरी ओर खर्चों में भी वृद्धि संभव है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो आप लगातार बैठकर काम करने से बचें, नहीं तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपको भावनात्मक रूप से मजबूत रहना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे रोमानी दिनों में से एक होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको अपना ध्यान रखना होगा। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है, साथ ही आपको अपना व्यवहार भी संतुलित रखना होगा। यदि मन में कुछ उथल पुथल चल रही है तो कोई अच्छी पुस्तक पढ़ें या फिर किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप सकारात्मकता का भी अनुभव करेंगे। दफ्तर में काम अधिक रहेगा। साथ ही आज समय पर काम पूरे करने का दबाव रहेगा। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। इस समय आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज अपने शब्दों का प्रयोग बहुत सोच समझकर ही करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। बेवजह दूसरों को राय देने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपना हर काम पूरा करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज निवेश का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। आज किए हुए निवेश का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। परिजनों के बीच तालमेल बिगड़ने से घर में कलह हो सकता है। ऐसे में आपका मानसिक तनाव काफी बढ़ जाएगा। बेहतर होगा कि आप ज्यादा तनाव न लें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

परिवार में किसी बात को लेकर आज विवाद हो सकता है। ऐसे में घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। अपने बड़ों की बातों को महत्व दें, साथ ही छोटों के साथ भी नरमी से पेश आएं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने मन की बात अपने साथियों से शेयर करके आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न ही करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अचानक कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपके चेहरे पर खुशी आ जाएगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यभार कुछ कम रहेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो साझेदार के साथ अनबन संभव है। सोना चांदी का व्यापार करने वाले लोगों का काम मंदा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। बेहतर होगा कि आप क्रोध में कोई भी ऐसी बात न कहें जिसे लेकर आपको बाद में पछताना पड़े। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और जमकर मेहनत करें। वहीं दूसरी ओर यदि दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको खूब सराहा जाएगा। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वालों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 27 June 2021 Sunday

What does your Sunday June 27, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 26, 2021, 9:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion