Just In
- 31 min ago
सारा का यह आउटफिट विंटर पार्टी के लिए है एकदम परफेक्ट
- 3 hrs ago
सिल्की और घने बालों के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन
- 4 hrs ago
ज्यादा किशमिश खाने से हो सकती है खून की कमी, जानें ऐसे अन्य साइडइफेक्ट
- 8 hrs ago
21 जनवरी राशिफल: अर्थिक समस्या से आज ये राशियां रहेंगी परेशान, क्या है आपके भाग्य में
Don't Miss
- News
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने साधा ने निशाना, बोले-किसानों की मांगों के सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ेगा
- Sports
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रविंद्र जडेजा
- Automobiles
BMW 3 Series Gran Limousine Launched: बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रैन लिमोसीन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- Finance
Reliance Jio ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इस सस्ते प्लान में मिलेगा ज्यादा डेटा
- Movies
सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर भावुक हुआ बॉलीवुड, कियारा से लेकर राजकुमार राव तक- सभी ने किया याद PICS
- Education
RRB NTPC Phase 3 Exam Date 2021: आरआरबी एनटीपीसी तीसरे चरण की परीक्षा 2021 की तिथियां जारी, जानिए दिशानिर्देश
- Technology
OnePlus Nord का प्री-ऑर्डर अमेज़न पर 15 जून से होगी शुरू; इसको खरीदने वाले पहले बने
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
27 मार्च राशिफल: इन राशियों को व्यापार में मिलेगा आज बड़ा फायदा
आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जमीन से जुड़ा कोई फायदा आज मिल सकता है। हाल ही में आप ने इसमें कुछ निवेश किया है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। भाई बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। मानसिक रूप से आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। दफ्तर के कार्यों को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे लेकिन परिवार को भी आप पर्याप्त समय देंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज अतिरिक्त धन कमाने का कोई अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। ऐसे मौके बार बार नहीं आते इसलिए इसे हाथ से जाने न दें। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने के लिए आप योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
लम्बे समय से अगर आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज आपकी चिंता दूर हो सकती है। मन प्रसन्न और शांत रहेगा। पैसों की बात करें तो आज अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर किसी अच्छे आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं। वैसे भी इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो आज आपको कोई नया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। यदि भविष्य की योजनाओं को लेकर आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो अपने प्रिय से खुलकर बात करें। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 7:55 से रात्रि 9:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चडापन रहेगा। मन अशांत रहेगा। आज अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती हैं। ऐसे में आपका लोगों से झगड़ा भी हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी भाषा का प्रयोग सोच समझकर करें। माता पिता के साथ आदर से पेश आएं अन्यथा आपका बर्ताव उन्हें दुखी कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बना रहेगा। आज उनकी और से आपको उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाएगा। पैसों की बात करें तो आपकी भलाई इसी में है कि आप अपनी कमाई और खर्च में संतुलन बनाकर चलें। जरूरत से ज्यादा खर्च न ही करें तो अच्छा होगा, नहीं तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आलस महसूस होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। अपनों का प्रेम और स्नेह मिलेगा। साथ ही सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन इस समय फिजूल खर्ची न ही करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको अपनी जुबान पर लगाम लगानी होगी अन्यथा गुस्से में आप कोई गैरजिम्मेदाराना हरकत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपका कोई भी काम अटकेगा नहीं। आपका कोई लंबित कार्य भी आज पूरा हो जाएगा। यात्रा करने से आज आपको बचना होगा। आज की गई यात्रा से केवल आपका धन और समय ही नष्ट होगा। स्वास्थ की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपके काम में रफ़्तार देखने को मिलेगी। आज परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आज घर पर ही आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप जी भर कर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आज पार्टनर के सामने आप विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं जिससे आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज अचानक यात्रा करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि आपके ग्रहों की दिशा और दशा दोनों ही शुभ स्थिति में है जिससे आपकी यह यात्रा सफल होगी और आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए दिन राहत भरा साबित होगा। आज आपका कोई प्रयास फलीभूत हो सकता है और आपके काम में रफ़्तार आएगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे और दबाव कम होगा। पारिवारिक जीवन में आज कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। मुमकिन है माता पिता से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाए। आज आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस समय स्वास्थ्य को लेकर आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं रहेगी जिससे काम में एकाग्रता बनाने में आपको काफी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि काम का ज्यादा दबाव स्वयं पर न डालें। साथ ही आपको तनाव मुक्त भी रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो आज संतान से कुछ कष्ट मिल सकता है। बेहतर होगा आप उनकी गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। हो सकता है वे अपने मार्ग से भटक रहे हों। अगर आप व्यापार करते हैं तो हो सकता है आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले। आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। मुमकिन है आप दोनों के बीच बहसबाजी। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपको दुखी कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। कुलमिलाकर आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आपके बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक आज छोटे मोटे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी की मदद से आप घर के कुछ गंभीर और उलझे हुए मसलों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि पैसों की वजह से आपका कोई काम अधर में लटका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस करने से आपको बचना होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने की जरूरत है। इस समय आपको पूरी एकग्रता और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए तभी आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको अपने कीमती वस्तुओं की अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। मुमकिन है आज आपका कोई कीमती सामान खो जाए या फिर चोरी हो जाए। ऐसे में आप दिन भर परेशान और चिंतित रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अति उत्साहित होकर आज कोई भी फैसला न लें बल्कि शांत दिमाग और सोच समझकर अपना कोई भी निर्णय लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार ही रहेगा। आज आप कुछ जरूरतमंदो की मदद करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप दोनों को अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। मुमकिन है आप एक दूसरे की बात सुनेंगे और सारे मतभेद दूर होंगे। दफ्तर में आपके बढ़िया प्रदर्शन से आपके वरिष्ठ काफी संतुष्ट और खुश रहेंगे। आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। परिवार में प्यार और शांति का माहौल रहने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार घर में छोटे मोटे झगड़े हो रहे थे लेकिन आज परिस्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज आप सब कुछ भूलकर अपनी पुरानी मीठी यादों को ताज़ा करेंगे। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आज आप अधिक परिश्रम करेंगे और उसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचें। सेहत में सुधार आने से आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज वरिष्ठों के साथ आपकी कोई बड़ी चर्चा हो सकती है, ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ मंदा रहेगा हालांकि ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है जल्द ही परिस्थिति में आपको सुधार नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप दोनों एक दूसरे की जिम्मेदारियों को निभाने में अपना पूरा सहयोग देंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो सिगरेट जैसी बुरी आदत को छोड़ने का यही सही समय है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट संभव है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज काम का दबाव बना रहेगा हालांकि इस समय आपको शांति से काम लेना होगा अन्यथा आपकी एकग्रता भंग हो सकती है। आज पैसों से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा वित्तीय लेन देन सावधानी से करें। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। मुमकिन है किसी गलतफहमी की वजह से आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके संबंध में खटास आ जाए। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एक दूसरे की बातों को गौर से सुने और समझने का प्रयास करें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 41
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक