Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
27 March Horoscope: इन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, दूर होगी मुश्किलें
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में। आज के दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपके कारोबार में गति आएगी। फाइनेंस कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपका टारगेट आज आसानी से पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आपको उनकी खुशियों का भी ध्यान रखना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लापरवाही सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते तो आज आपके कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों के मामले में आंख बंद करके आज किसी पर भी भरोसा न करें। साथ ही किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की जरूरत है। हो सके तो आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आप किसी अपने के लिए तोहफा खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 9:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। आप एक बार फिर मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। अनावश्यक शक करने की आपकी आदत आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है। अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में अपना कोई भी काम आप जल्दबाजी में करने से बचें अन्यथा आज आपसे बड़ी गलतियां हो सकती है। अगर अब नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज के दिन आप जोश में होश खोने से बचें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के वाद-विवाद में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट न करें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है विशेष रूप से यदि आपका काम भूमि मकान से जुड़ा है तो आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। यदि आप प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो बिना किसी तनाव और दबाव के आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो आज घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आप बात को संभालना चाहते हैं तो अपना पक्ष शांति से रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुका सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त और थकान बना रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 12:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप आलस्य का त्याग करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आमदनी से अधिक खर्च करने से बचें। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। उचित समय आने पर बातचीत के द्वारा रिश्ते की खटास को दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6: 15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज अचानक लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद सुखद रहने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि हाल ही में आपको आर्थिक नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई करने का मौका भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है खासतौर पर यदि आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप अपने बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करें। घर के सदस्यों के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आज आप परिजनों के साथ शॉपिंग करने के लिए भी जाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान बढ़ने से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में लीन आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। यदि आपके वैवाहिक जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को राई का पहाड़ बनाने से बचें। इसके अलावा एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। हो सकता है वे बॉस के सामने आप की छवि खराब करने का प्रयास करें। आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कुछ समय से यदि किसी बात को लेकर आप असमंजस की स्थिति में है तो आज आपको अपने सभी सवालों का जवाब मिल सकता है। मन शांत रहेगा और आप अपने जरूरी कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं इसके लिए ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ आज वाद विवाद होने की आशंका है। हो सकता है आपके प्रिय का मूड काफी खराब रहे। प्यार मोहब्बत के मामले में आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
लंबे समय से चला आ रहा प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला शांत हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज इस बात का खास ध्यान रखें कि उच्च अधिकारियों के साथ कम्युनिकेशन गैप न रहे। समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी आप उन्हें देते रहें। लोहे के व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होगा।अपने प्रिय को कोई बढ़िया सरप्राइस देने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को आप प्राथमिकता दें विशेष रूप से यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने पिता की तरह जरूर लें। अनावश्यक खर्चों से भी बचना होगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपका प्रयास सार्थक हो सकता है खासतौर पर साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ आपके काम से बेहद संतुष्ट नजर आएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों को छोड़ने का यही सही समय है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











