For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 मई राशिफल: जानें वीरवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्द पैसा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। इसके अलावा यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो पूरी सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप काफी दिनों से मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए दिन निराशाजनक रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपका तनाव बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। जरा सी लापरवाही का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दूसरी नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ सहकर्मी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको किसी बड़े क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में एक नया मोड़ आएगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिक परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपनी नौकरी को लेकर आपके मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बस अपने काम पर फोकस करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से आज आपको फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो अच्छे फायदे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी तनावपूर्ण गुजरने वाला है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप इस तरह की बातों से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम और छवि पर भी पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन बढ़ते हुए खर्च का बजट बिगाड़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास और बढ़ाना होगा खासतौर पर विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले जातकों को एक अच्छी योजना की जरूरत है। इसके अलावा आप कड़ा परिश्रम भी करते रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि किसी भी बड़े बदलाव से आपको बचने की सलाह दी जाती हैं। निजी जीवन की बात करें तो संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। उनका गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है। सेहत में गिरावट आने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपका कोई काम बीच में अटकने की भी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर जिम्मेदारियों का भार कुछ अधिक रहने के आसार हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपकी निजी जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। अपनों के साथ गलतफहमियां बढ़ने से रिश्ते में खटास आ सकती है। हो सकता है चीजें सामान्य होने में थोड़ा समय लगे, इसलिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपके काम करने के नवीन तरीकों को भी वे काफी सराहेंगे। बेहतर होगा आप इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहें। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है खासतौर पर ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज कुछ राहत मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान जल्द ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी तरक्की की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा न करें। आपके बीच के झगड़े का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। साथ ही इससे आपके रिश्ते में भी कड़वाहट बढ़ेगी। अगर आपके शरीर के हिस्से में दर्द की शिकायत हो रही है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। हालांकि आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करने के बाद आज आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव भी संभव है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ी सौदेबाजी करने वाले हैं आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना होगा । घर का वातावरण शांत रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के रिश्ते में पारदर्शिता रखें। अपने प्रिय से झूठ बोलने से बचें। आपको अगर माइग्रेन की शिकायत है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी से बचें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। हो सकता है आज आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहे। अनाज के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा अटके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई को लेकर आपको अधिक गंभीर रहना होगा। बेकार की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत और कमजोर हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी से छोटी बातों को भी नजरअंदाज न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। अचानक बच्चे कोई बड़ी फरमाइश कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज कुछ ज्यादा ही खर्च हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातक लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 27 May 2021 Thursday

What does your Thursday Febuary 27, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 16:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion