27 नवंबर राशिफल: कन्या राशि वाले आज धैर्य का दामन थामे रहें

आपके लिए आज का यह नया दिन कैसा रहेगा? क्या आज आपकी समस्याओं का होगा समाधान? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो अपने मन की बात अपनों से शेयर करें। सोचते रहने से आपकी समस्या और बढ़ जाएगी। आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल रहा है। पैसों के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। वैसे इस समय आपको पैसों के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। आप योजनाओं के अनुसार काम करते रहें क्योंकि जल्द ही आपको लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आप में से कुछ लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप शांति से बैठकर घरेलू मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको किसी भी तरह के वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा यह मामला लंबे समय तक के लिए आपको परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 41

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने बौद्धिक कौशल से आप अच्छी प्रगति कर पाएंगे। आपके उच्च अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज जीवनसाथी के साथ आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे जिससे आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आज आपको मिल सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें जिससे जीवनसाथी से आपकी तकरार हो जाए, नहीं तो बात बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके सामने अपने प्रेम का इजहार करने का यह उचित समय हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको जवाब सकारात्मक मिले।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति आज कुछ डगमगा सकती है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ता हुआ खर्च आपका बजट बिगाड़ सकती है, ऐसे में आपको बहुत सूझ बुझ से काम लेना होगा। भविष्य की योजना बनाना अच्छी बात है लेकिन व्यर्थ की चिंता आपको मानसिक तनाव दे सकती है इसलिए सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करिए, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। किसी ईर्ष्यालु स्वभाव वाले व्यक्ति से सामना हो सकता है जो आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना सीख लें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आज सफर ना ही करें तो अच्छा होगा अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 12:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

भाग्य के भरोसे अपना कोई काम ना छोड़े बल्कि थोड़ी हिम्मत दिखाएं। अपना हर काम खुद ही पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए। अचानक धन हानि के साथ-साथ पैसा कमाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आज आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी से किसी भी सूरत में वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। आपके रिश्ते के लिए भी यह बेहतर होगा। एक दूसरे के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें, इससे एक दूसरे को समझने समझाने का मौका आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। हो सकता है आज दफ्तर में आपको एक साथ कई निपटाने पड़े। इससे आपको थोड़ी झुंझलाहट हो सकती है लेकिन शांत दिमाग से आप सारे काम समय पर पूरे कर पाएंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आप एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को निभाने में पूरा-पूरा सहयोग देंगे। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका भी समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय गुजरेगा जिससे आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप जमकर मेहनत करेंगे। आज आप अपने सारे काम काफी तेजी से पूरे करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छा मुनाफा मिलने के आसार हैं। शाम को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से घर का वातावरण भी अच्छा हो जाएगा। वाहन चलाते समय जल्दबाजी ना करें। आज छोटे भाई से किसी बात पर अनबन हो सकती है, आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेने की जरूरत है विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ ठीक से बर्ताव करें। हो सकता है आपके प्रिय का मिजाज कुछ ठीक ना रहे। ऐसे में मनमुटाव से बचने के लिए आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। आपको अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाने की जरूरत है क्योंकि आपका जिद्दी व क्रोधी स्वभाव आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ा रहा है। पैसों की स्थिति आज अच्छी रहेगी। आज आप किसी अपने के लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं। यदि आप कोई नयी प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इस ओर अपना कदम बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों को आज अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने पुराने व्यावसायिक संबंधों से लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर आज आपको ज्यादा सतर्क रहना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप अपनी माता को लेकर चिंतित रहेंगे। हो सकता है उनकी सेहत में गिरावट आने से आपका तनाव बढ़ जाए, बेहतर होगा आप लापरवाही ना करें। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिलने पर आपको काफी निराशा हो सकती है। मुश्किल समय में जीवनसाथी का समर्थन मिलने से आपको काफी हिम्मत मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो कुछ बड़े खर्चे संभव है जिन्हें आप चाहकर भी नहीं टाल सकते हैं। आपके रोमांटिक जीवन में कुछ बदलाव आएंगे और आप सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे। आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा ध्यान लगेगा। हो सकता है आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। काफी समय बाद आज आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने का आनंद उठाएंगे। आज आप बच्चों के लिए ढेर सारी खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए दफ्तर की परेशानी घर पर ना लाएं। बाहर के मामले बाहर ही सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आप दोनों के प्रेम में वृद्धि होगी और आपसी समझ भी बेहतर होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। आज दोस्तों के साथ भी मौज मस्ती का मौका आपको मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार नजर आ रहे हैं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव और तनाव रहने से घर का वातावरण आज अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। यदि आप समझदारी भरे निर्णय लेंगे तो काफी हद तक मामले को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ गड़बड़ रहेगी। उन्हें अच्छी देखभाल के साथ आपकी भी जरूरत है। बेहतर होगा आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आप आयात-निर्यात से जुड़े कार्य करते हैं तो आपको कोई बड़ा वित्तीय फायदा मिलने का योग बन रहा है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी खास से आपकी मुलाकात संभव है। भाई-बहनों के सहयोग से आप अपना अधूरा कार्य पूरा कर पाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 10:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार प्राप्त होगा। आज आप अपनी समझदारी से अतिरिक्त धन कमाने में कामयाब रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मौज मस्ती पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिजनों के लिए आप तोहफे भी खरीद सकते हैं। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में आपको काफी दिक्कत हो। इधर उधर की बातों पर ध्यान ना दें बल्कि अपना दिमाग शांत रखें। परिवार में सुख और शांति रहेगी और आपको परिजनों में एकता देखने को मिलेगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आपके खराब प्रदर्शन की वजह से आपके वरिष्ठ आपसे काफी निराश रहेंगे। साथ ही वरिष्ठों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी और बढ़ा देगी। अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो ईमानदारी से मेहनत करें ना कि शॉर्टकट्स पर भरोसा करें। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए समय एकदम अनुकूल है। नए व्यापार में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। लंबे समय के बाद आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं हालांकि जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने से आपका काम थोड़ा आसान हो जाएगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक कलह खत्म होने के आसार हैं। परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इतना ही नहीं, आज सभी के साथ बाहर घूमने फिरने का भी मौका मिल सकता है। अपनों के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी, साथ ही आप तरोताजा महसूस करेंगे। माता पिता का भी आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। आज उनका दोस्ताना स्वभाव आपको बहुत खुशी देगा। रोमांटिक लाइफ में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिनके साथ जल्द ही आप प्यार के रंग में रंग सकते हैं। कामकाज की बात करें आप अपनी जिम्मेदारियों और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले कुछ समय से घरेलू परेशानियों के कारण आप अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे थे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपका डबल फायदा होने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 से शाम 5 बजे तक

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion