For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 अक्टूबर राशिफल: मीन राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे उनके अधूरे काम जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में आज उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी नोकझोंक आज बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें, साथ ही गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से बात को संभालें। जरूरत से ज्यादा चिंता करने से आप अपनी मानसिक शांति खो सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप ध्यान का सहारा लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और उच्च पद की प्राप्ति संभव है। अगर आज आप मनोरंजन या सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। परिजनों से मनमुटाव बना रहेगा जिससे घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 42

शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके मुताबिक नहीं हो रही हैं। ऐसे में आपको निराशा के साथ झुंझलाहट भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आप दोनों के आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। आज आप अच्छा पैसा बना सकते हैं। आज धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चीजें कार्यक्षेत्र में कुछ बेहतर नजर आ रही हैं। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आपको थोड़ी थकावट हो सकती है। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी, विशेषरूप से व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आपका व्यवसाय कपड़ों से जुड़ा हुआ है तो आज कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा आपको मिलने के आसार हैं। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आप दोनों कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आज आप अपने नए काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे जिससे आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में आज कोई सकारात्मक बात हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ आप काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज में आज आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। यह सब आपकी खराब सेहत का नतीजा है। पिछले कुछ समय से आपने काम का काफी बोझ ले रखा था जिस कारण आपकी सेहत कमजोर होती नजर आ रही है। आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। अच्छे खान पान के साथ पर्याप्त आराम और नियमित व्यायाम आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करें, साथ ही आर्थिक मामलों में फैसले बड़ों की सलाह लेकर ही लें। दफ्तर में गप्पेबाजी आपके लिए भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। जीवनसाथी का मूड एकदम बढ़िया रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। परिजनों के साथ रिश्ता मधुर बना रहेगा। इसके अलावा आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है और आपको किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपके चेहरे पर खुशी आ जाएगी। वहीं प्रेमी जोड़ों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर से झूठ बोलने से बचें। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आप अपने सभी अधूरे कार्य निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है, मगर यह परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आप जमकर खरीदारी करेंगे। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और पूरी मेहनत से अपने सभी कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। कानूनी मामले में आपको उचित परिणाम मिल सकता है। आपको भूमि-मकान-वाहन से जुड़ा कोई मसला हल होने से बड़ा लाभ मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छे फल देने वाला साबित होगा। कोई नया काम हाथ में आने से आपका व्यापार और आगे बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत होगा और आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन कुछ खास रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ सात फेरे लेने का फैसला ले सकते हैं। आज छोटी यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 25

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आमदनी का कोई नया जरिया आपको मिलने के आसार हैं। आज पेट से जुड़ा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। समय पर भोजन ना करने की आपकी आदत आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालें। आज आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे और मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। यह समय व्यर्थ की चिंता छोड़कर कुछ कर दिखाने का है इसलिए उठें और मेहनत करें। आज आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। अपने प्रेमी/प्रेमिका की किसी भी गैरजरूरी मांग के आगे ना झुकें बल्कि उन्हें प्यार से अपनी बात समझाएं। खालीपन और बोरियत को दूर करने के लिए दोस्त सबसे बढ़िया जरिया साबित हो सकते हैं या फिर कुछ दिलचस्प पढ़कर दिमागी कसरत करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आप संतुष्ट और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। साथ ही आपकी सेहत भी एकदम बढ़िया रहेगी। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी का नया स्रोत आपको प्राप्त होगा। साथ ही अटका हुआ कोई मुनाफा मिलने का भी योग बन रहा है। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होने से आपका फायदा होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही आप दोनों का आपसी तालमेल भी काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ सामान्य रहेगा। आपके पार्टनर पर आपका भरोसा मजबूत होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर आपका जाना हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप कई चिंताओं से घिरे रहेंगे। मन बेचैन रहेगा और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। माता की सेहत आज कुछ गड़बड़ रहेगी। लापरवाही उनकी तबियत और बिगाड़ सकती है इसलिए उनका खास ध्यान रखें। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी श्रेष्ठ रह सकता है। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम व सहयोग की प्राप्ति होगी। साथ ही उनके साथ आपके संबंध पहले के मुकाबले और अधिक प्रगाढ़ होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला होगा। आपके संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। मुमकिन है आज आपके प्रिय खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। पिता के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप उनकी सलाह के अनुसार ही चलें। पैसों की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आपके बढ़ते हुए खर्चों के कारण आर्थिक तंगी संभव है। दूसरों के दबाव में आकर अपने जरूरी फैसले ना लें बल्कि खुद अच्छे से सोच विचार करें। दूसरों पर हुक्म चलाने की आपकी आदत आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप सबके साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण आज आपके और जीवनसाथी के बीच कुछ अनबन हो सकती है। आप दोनों के लिए अच्छा यही होगा कि आप किसी तीसरे को अपनी शादीशुदा जिंदगी में दखल ना देने दें और एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके बॉस आपकी मेहनत को भी सराहेंगे। साथ ही आपको कोई नयी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। रोमांस के नजरिये से आज का दिन बहुत अच्छा है। मुमकिन है आज अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जाएं। आज आपका अधिकांश समय अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश में जाएगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही मजेदार रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने, पार्टी और मौज मस्ती में ही व्यस्त रहेंगे। इतना ही नहीं, मित्रों के माध्यम से आपका खास और महत्वपूर्ण लोगों से भी परिचय होगा, जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है लेकिन आज उधार लेने से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आज पूरा दिन आप अच्छा महसूस करेंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 27 October 2019 Sunday

What does your Sunday, October 27, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, October 25, 2019, 16:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion