For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार के दिन ये राशियां रहें सावधान

|

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराश, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी शुभ रहेगा। दफ्तर में कुछ नए कार्य आपको सौंपें जा सकते हैं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और वरिष्ठों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने काम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप फर्नीचर का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। आपको नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ती हो सकती है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ मुलाकात करने का समय आपको मिलेगा। आज मित्रों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। सेहत अच्छी रहने से आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आज कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी तनाव में रहेंगे। दफ्तर में आपसे कोई जरूरी दस्तावेज मिस्प्लेस हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद मुनाफा मिल सकता है। कुछ मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपके

आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बेहतर होगा की आप अपनी सोच आशावादी रखें। पैसों की बात करें तो ज्यादा खर्च करने से बचें क्योंकि फिजूल खर्च आपका बजट बिगाड़ सकती है। कानूनी मामलों में अपने वकील से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। व्यस्त दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी और बिगड़ी हुई बात को आप आसानी से संभाल लेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन लंबित बिलों का भुगतान करने में आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप पर कोई मुसीबत आती है तो उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दफ्तर में आपके द्वारा किए हुए कार्यों की तारीफ होगी। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या आ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 18

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। अगर आपकी कोई डील अटकी हुई है तो उसके फाइनल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई या बहन के लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपके प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान रहेगी। बेहतर होगा काम के साथ आप आराम भी करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 9:25 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज मानसिक रूप से कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे आपको शांति मिलेगी और विपरीत परिस्थितियों में आपकी हिम्मत बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा ताकि आप बचत पर ध्यान दे पाएं और आपके भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। आज जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आप दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। बेहतर होगा अपने प्रिय का गुस्सा शांत होने तक इंतजार करें। दफ्तर के कार्यों में आज कुछ बाधा आ सकती है लेकिन आप ज्यादा चिंतित न हों क्योंकि आपकी यह परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपके सभी काम पूरे होंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

आज का राशिफल 27 Oct 2020 Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today's Horoscope | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज को लेकर आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके पास काम ज्यादा रहेगा और समय कम। ऐसे में आप कुछ दबाव महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आप अपने सहकर्मियों की मदद लेने में न हिचकिचाएं। वहीं दूसरी ओर आप जल्दबाजी में कोई काम न करें। जरा सी लापरवाही आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अगर आप डेयरी उत्पादों या अन्य खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिजनों के साथ आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। पुराने मित्रों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग आज आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते है। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। हालांकि जल्द पैसे कमाने के लिए आप गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा आप चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंस सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आप खुद को शांत रखकर बात को बढ़ने से रोक सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। आप धैर्य और शांत दिमाग से अपना हर काम पूरा करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर घरेलू जिम्मेदारियां भी आज कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको पेशेवर और निजी जीवन दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप किसी तरह का दबाव महसूस न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा करने से बचें अन्यथा आप दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज को लेकर आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आज आपकी रफ्तार कुछ कम रहेगी और समय पर आप अपने काम पूरे कर पाने में असफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी इस बात को लेकर आपसे कुछ नाखुश रह सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपकी छोटी सी सहायता किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर भी ध्यान दें। हो सके तो उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करें या सैर सपाटे के लिए जाएं। दफ्तर में अपना काम ध्यान से करें। आपकी वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी इस गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई बनता है काम बिगड़ जाए तो आप निराश न हों। खुद पर काबू रखें, जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लड़ाई झगड़े से दूर रहें, नहीं तो आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन मे तनाव संभव है। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपनी बात रखें। वाद विवाद से केवल आपके घर की शांति भंग होगी। आज जीवनसाथी के व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका धन डॉक्टर या दवाइयों पर अधिक खर्च होगा जिससे आप तनाव में रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन थकान भरा रहेगा। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यवसायिक उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। शारीरिक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 27 October 2020 Tuesday

What does your Tuesday, October 27, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, October 26, 2020, 13:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion