Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
27 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी धन की वर्षा
दैनिक राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। आज का दिन आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा या आपके सामने बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि राशि अनुसार आपका दैनिक राशिफल।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
तनाव को दूर करने के लिए परिवार का सहयोग लें। अपनी समस्याओं को परिवार के साथ बांटने से मुश्किलें हल होंगी। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलने वाला है। घर के कार्यों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग मिलेगा। आज आप कई अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। मनचाही तारीफ सुनने को मिल सकती है।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
आज आपके लिए आराम का दिन है। कम समय में पैसा कमाने की योजना बना सकते हैं। अपने हास्य स्वभाव से महफिल में रंग जमा देंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार के फूल खिल सकते हैं। आखिरी मिनट पर यात्रा टल सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे एवं यादगार पल बिता सकते हैं।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
आपकी सभी परेशानियों का हल आपकी एक मुस्कान से हो सकता है। अचानक धन लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने आसपास के लोगों पर भरोसा ना करें वरना कोई आपके काम का क्रेडिट ले सकता है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आपको आज ही सुलझा लेना चाहिए। जीवनसाथी के साथ सभी मतभेद दूर होंगे।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
आज आपका कोई दोस्त आपके धैर्य और बुद्धि की परीक्षा ले सकता है। अपने नैतिक मूल्यों के साथ समझौता ना करें और हर निर्णय सोच-समझकर लें। माता-पिता के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन रोमांस के लिए है। जीवनसाथी के साथ काफी खुश रहेंगे।

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई
सेहत का ख्याल रखें। करियर को लेकर लापरवाही ना बरतें और योजना बनाकर चलें। अपने माता और पिता दोनों को ही खुश रखने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों और सीनियर्स के सहयोग से आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। आज आपके दिमाग में कई अच्छी योजनाएं आने वाली हैं। अपनी पसंद के काम से उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
आज आपको खुद को प्रोत्सामहित करने का काम करना है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण कोई जरूरी कार्य अटक सकता है। किसी खत के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ सकती है। निजी जीवन सामान्य रहेगा। अगर आप छुट्टी पर जा रहे हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी गैर-मौजूदगी में भी काम अच्छे से निपट जाएगा। आज इच्छानुसार काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यारी बातें हो सकती हैं।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आज आप आशावादी रहने वाले हैं। घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने का मन करेगा लेकिन आपको अपनी इन इच्छाओं पर काबू पाना है। इस भीड़ भरी दुनिया में खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी तन, मन और धन से आपके सहयोग में रहेगा। काम के दबाव की वजह से परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं मिल पाएगा। जल्दाबाजी में निर्णय ना लें वरना पछताना पड़ सकता है। लव पार्टनर का मूड बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
घूमने-फिरने से आपका मन शांत रहेगा। आज खुश रहने वाले हैं। संतान के लिए कुछ योजनाएं बना सकते हैं जिसे आपकी आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। उन्हें अपनी बात समझाने में दिक्कत आ सकती है। सहकर्मियों से बात करते समय चुतराई दिखाना जरूरी है। मनोरंजन के लिए अच्छा समय है।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
ध्यान और योग से आध्यात्मिक एवं शारीरिक लाभ होगा। दोस्तोंं की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। स्थान परिवर्तन से बहुत लाभ मिलेगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। काम जल्दीं पूरा करने के लिए एनर्जी की जरूरत पड़ेगी। आपकी खुशी के लिए जीवनसाथी प्रयासरत रहेंगे।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
अपनी नई योजनाओं से आर्थिक लाभ पा सकते हैं। संतान से जुड़े किसी समारोह के निमंत्रण से मन खुश रहेगा। आज आपके व्यवहार में सकारात्मकता रखें वरना आपके पार्टनर का दिल टूट सकता है। आज जिस भी लेक्चर या सेमिनार में जाएंगे, वहां से आगे बढ़ने की नई योजनाएं लेकर लौटेंगे। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
ध्यान और आत्म-अनुभूति से लाभ होगा। पैसा कमाने के लिए आपको ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा। आज आप अपने मार्ग में आ रहे अवसरों से सफलता को पाने की ओर अग्रसर रहेंगे। अगर आप बिना कुछ सोचे-समझे कोई काम करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से मन उदास रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम या अटके हुए पैसे वापिस मिल सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आज आप काम, दोस्तोंं, परिवार और धन- सब कुछ छोड़कर केवल अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके दुश्मनों को हार का सामना करना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications