27 सितंबर राशिफल: इतवार का दिन इन राशियों के लिए रह सकता है कठिन

आज किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा और दूर होगी पैसों की तंगी, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो इसका उचित परिणाम जल्द आपको मिलेगा। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान देगा। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पिता किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक रूप पर मजबूती के लिए आप रोजाना ध्यान करें और अपने विचार सकारात्मक रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा। आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। बड़े व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। जीवनसाथी का मूड काफी गर्म रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें। पैसों की बात करें तो आज खर्च करने से पहले अपने बजट को ध्यान में जरूर रखें। दोस्तों के साथ आज का दिन मजेदार गुजरेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। संतुलित आहार के साथ थोड़ा व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कोर्ट कचहरी के किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और जल्द ही इसका फायदा आपको मिलेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। भाई बहनों का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और सोच समझकर अपने फैसले लेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। ऐसे मौके बार बार नहीं मिलते हैं इसलिए इसे हाथ से जाने न दें। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। साथ ही आज आपके वरिष्ठ भी आपसे सख्ती से पेश आ सकते हैं। आज आप काफी तनाव में रह सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही करेंगे तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा और आज आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी दोस्त के साथ अनबन हो सकती है। किसी गलतफहमी की वजह से आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पीठ दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8:45 से शाम 5:00 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी। आर्थिक समस्याएं बढ़ती नज़र आ रही हैं। आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। क्रोध और झुंझलाहट में आकर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों पर किसी भी बात को लेकर दबाव न डालें, उनकी पसंद नापसंद का भी आपको ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं हैं। अधिक परिश्रम करने से आपको थकान महसूस होगी। इसके अलावा अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आमदनी का नया स्रोत आपको मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत बनाने के लिए आप कुछ नयी योजनाएं भी बना सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी बात खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके प्रिय का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सिगरेट जैसी बुरी आदत को छोड़ने का यही सही समय है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आप अपना अच्छा बुरा भली भांति जानते हैं इसलिए दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। अपने फैसले खुद लें और अपने आप पर भरोसा रखें। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा ऐसे लोगों को आप नजरअंदाज करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी और आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। घर की साज सजावट या मरम्मत पर आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर स्थिति अनुकूल रहेगी। सोना चांदी का व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आप खुद को तनाव से मुक्त पाएंगे और आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। अति उत्साहित होकर कोई भी फैसला न लें तो अच्छा होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा किसी करीबी या रिश्तेदार की भी आप वित्तीय रूप से सहायता कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। ज्यादा तेज गति से गाड़ी न चलाएं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप कम मेहनत में अधिक धन कमा पाएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होने से पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि कोई समस्या है तो आपको शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। वे आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

काफी समय बाद आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर घर के किसी सदस्य के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। शांत रहकर आप बात को संभाल सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की कमी के कारण रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। दफ्तर में कार्यों की खूब तारीफ होगी लेकिन आपको अहंकार से दूर रहने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों को आज कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी भी तरह की अफवाह या सुनी सुनाई बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सच्चाई को भली भांति जान लें,नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आज आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। अपनी फिसली हुई जुबान के कारण आज आप स्वयं को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। काम का बोझ और निजी जीवन की परेशानियां तनाव की वजह बन सकती हैं। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अगर मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप कुछ नयी आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करेंगे तो अपने हर प्रयास में आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो आप जमकर मेहनत करेंगे और आपका लाजवाब काम देखकर वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नई डील को लेकर आज किसी बड़ी कंपनी से आपका संपर्क हो सकता है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आप एक अलग किस्म के रोमांस का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी खुशी मिलेगी। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। जमीन जायदाद से जुड़ा फायदा आपको मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion