Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
28 अप्रैल राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बन रहा है तरक्की का योग, इनका दिन भी रहेगा आज खास
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में जरा सी भी गलती न करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण आज तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज का दिन आपके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने की भूल न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के आसार है। यदि दफ्तर में आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही अपने काम से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से आपको बचना होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। साथ ही आप किसी बढ़िया चिकित्सक से सलाह भी लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर कार्यभार बढ़ने से आपकी तनाव में रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील पक्की न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपको भारी नुकसान हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। बड़े भाई के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में टीम का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं तेल के कारोबारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी पर अपनी इच्छाएं थोपनें से बचें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। साथ ही उन्हें सम्मान देने की भी जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आपका कारोबार मंदा चल रहा है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें, जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की बड़ी समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे खासतौर पर माता पिता का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपके अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। इलेक्ट्रॉनिक चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को भी आयुर्वेद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में अपने जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। उनके गुम होने की आशंका है। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन के चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कारोबार में मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। पैसों को लेकर कुछ दिक्कतें हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी निराश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जरूरी उपाय करने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। मुमकिन है आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाए। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी है इंफेक्शन होने की आशंका है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है खासतौर पर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। अगर आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ एकजुट होकर काम करें। इसमें आपका ही फायदा है। बेवजह की अनबन से आपको बचने की जरूरत है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय आने का इंतजार करना होगा। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होने की संभावना है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। इस समय आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। अपने घर के माहौल को सकारात्मक और शांत रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको किसी करीबी से कोई खास तोहफा मिल सकता है। मुमकिन है तोहफा आपका मनपसंद हो। यदि कुछ समय से आप अपने घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज घर के वातावरण में सुधार देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच चल रहा विवाद खत्म होने से एक बार फिर आपके घर में शांति लौट आएगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको वो प्रेम और सहयोग मिलेगा जिसकी आपको उनसे उम्मीद है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। अनाज का कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप कुछ अलग करने का मन बना सकते हैं। मुमकिन है आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। आप रोजाना कुछ समय निकलकर ध्यान करें इससे आप काफी तरोताजा रहेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आज पैसा कमाने का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच समझकर ही फैसला लें जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर आगे बढ़ेंगे। आपकी काबिलियत देख उच्च अधिकारी भी बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस समय बड़े निवेश से आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications