Latest Updates
-
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को इंस्टा स्टोरी पर किय शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन
28 अगस्त राशिफल: पैसों के मामले में इन राशियों को आज रहना होगा सतर्क
आज किन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला और पूरी होगी किसकी मनोकामनाएं, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोजाना की भागदौड़ से आज आपको ब्रेक लेने की जरूरत है ताकि आप खुद को आराम दे सकें। अच्छी ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें और अपने परिवार के साथ समय बिताएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी करने से बचें अन्यथा माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापारियों को आज कोई भी सौदेबाजी जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है। आपको घाटा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में यदि परेशानियां चल रही है तो आपको अपने जीवनसाथी से खुलकर बात करनी चाहिए ताकि आप समस्याओं की जड़ तक पहुंच सके। लंबे समय से यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। लंबे समय से यदि कोई कानूनी मामला अटका हुआ है तो आज फैसला आपके हक में आने की प्रबल संभावना है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है। मुमकिन है आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए। आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप खुद का नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने माता पिता के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। कामकाज के बढ़ते बोझ के कारण आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मानसिक चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए आप रोजाना ध्यान का सहारा लें। इसके अलावा आपको अपने विचार सकारात्मक रखने की जरूरत है। अगर आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। व्यापारियों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो बिजनेस पार्टनर के साथ विश्वास में कमी आ सकती है। पैसों को लेकर आपके बीच कुछ कहासुनी भी हो सकती है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 3:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अपना हर काम आपको बारीकी से करना होगा। बॉस के पास जाने से पहले अपने द्वारा किए हुए कार्यों की जांच जरूर कर लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो अधिक मात्रा में माल डंप करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से आज आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके अलावा घर के बड़े आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 3:20 से रात्रि 10:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि कुछ परेशानियां आ रही हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। अगर आप तनाव में रहकर काम करेंगे तो इससे आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। व्यापार को लेकर यदि मन में किसी भी तरह का संदेह है तो आपको उचित सलाह लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव चल रहा है तो आज दिन खत्म होने से पहले आप सारे गिले-शिकवे भूलकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक स्थिति में गिरावट आने से आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पैसों की कमी के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में कई बाधा आ सकती है। दफ्तर के कार्यों को लेकर आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। अगर आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके पिता का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें और अपने पिता की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आपको हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है। आप अधिक मात्रा में पानी पीएं। दूसरों की नकारात्मक बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप पूरी मेहनत से अपना हर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। आज काफी तेजी से बिक्री होगी और आर्थिक फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन की सुख और शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपना गुस्सा छोड़कर शांति से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:25 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक रूप से यदि आज आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो आप पीछे न हटें। ग्रहों के प्रभाव से आज आप थोड़े सुस्त रहेंगे। कामकाज को लेकर आलस करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप लापरवाही में इसे नष्ट करेंगे तो इससे आपका ही नुकसान होगा। व्यापारियों को किसी बड़े व्यवसाय में निवेश न करने की सलाह दी जाती है। आपके पास जो है जितना है अभी आप उसे ही आगे बढ़ाने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर में अचानक कोई विवाद हो सकता है लेकिन आपके जीवनसाथी की समझदारी से जल्द ही मामला शांत हो जाएगा। सेहत की बात करें तो आज पीठ या कमर के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। दफ्तर में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। मगर मेहनत और आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों का अच्छा फल आपको मिलेगा इसलिए आप जमकर परिश्रम करें। व्यापारियों का उलझा हुआ कोई व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज बिजनेस पार्टनर के साथ आप नयी योजनाओं को लेकर मीटिंग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो घर से बाहर आप सोशल डिस्टनसिंग का पालन जरूर करें। इसके अलावा अगर आप समय पर भोजन नहीं करेंगे तो पेट से जुड़ा कोई गंभीर रोग हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ कम्पटीशन बढ़ सकता है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए दिन कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापारियों के दिन की शुरुआत धीमी रहेगी लेकिन दिन चढ़ते ही आपको अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। आपको इधर उधर की बातें छोड़कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचना होगा। परिवार से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। माता पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको काम को लेकर ज्यादा तनाव न लेने की सलाह दी जाती है। एक वक्त पर एक ही काम करने की कोशिश करें, खुद पर दबाव न डालें। वैवाहिक जीवन में आज एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। आपकी माता आज आपसे कुछ नाराज हो सकती हैं। आप ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छा फायदा मिल सकता है। खाद्य-पदार्थ का व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है। गुरुजनों की मदद से पढ़ाई में आ रही बाधा आज दूर होगी। आर्थिक तौर पर कुछ सुधार संभव है। आपके प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











