Latest Updates
-
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव
28 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशियों का दिन रहेगा आज बेहद खास
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आज आप अपने फैसले दिल की जगह दिमाग से लेंगे तो अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करना ही आज आपका लक्ष्य होना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े आर्थिक फायदे के लिए अपने व्यवसाय की योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपना पक्ष रखना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज खर्चे कम हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो कर्मचारियों के साथ वेतन को लेकर आज आपकी कुछ अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव संभव है। आज अचानक दफ्तर में आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। हिसाब किताब करते समय पूरी सतर्कता बरतें। आज उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लंबे समय तक आपका धन अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आपके जीवनसाथी को आपके भावनात्मक समर्थन की बेहद जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप सर्दी, जुकाम आदि से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। आप जमकर मेहनत करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी पढ़ाई में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है और जल्द ही आपको इससे छुटकारा मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
लंबे समय से चले आ रहे हैं किसी कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अचानक अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से आज आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जीवनसाथी की मदद से आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपका पूरा फोकस आपके काम पर ही होना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उधार लेने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप रोजाना ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ समय से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज के दिन आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। हो सकता है आमदनी बढ़ाने के प्रयास में आज आपको सफलता न मिले लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज अकारण मन उदास रहेगा और आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। इस समय आपका पूरा ध्यान आपके महत्वपूर्ण कार्यों पर होना चाहिए। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। साथ ही अपने कीमती समय को भी नष्ट करने से भी बचें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आमदनी का नया स्रोत मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का समर्थन आपको मिलेगा। संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं स्टेशनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको रोजाना सुबह जल्द उठकर हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको आलास छोड़कर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाने की जरूरत है। आपको अपनी ऑनलाइन क्लासेस मिस न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के स्वभाव में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मुमकिन है छोटी-छोटी बातों पर आज आपके बीच कहासुनी भी हो जाए। कामकाज की बात करें तो रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में न ही लें तो बेहतर होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पिछले कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ें, जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपका यह काम समय पर पूरा हो जाएगा इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। शेयर बाजार से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको किसी भी काम में गलतियां न करने की सलाह दी जाती है। आज आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से आपको दूर रहना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। बातचीत में कुशलता और अपनी समझदारी से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहें अन्यथा हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक जाएगा। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आज आप ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज वाद विववाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। इसकी वजह आपकी व्यस्त दिनचर्या हो सकती है। आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता को देखकर आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे और इसका आपको कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। आज धन कमाने के कुछ बढ़िया मौके आपको मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे



Click it and Unblock the Notifications











