Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
28 फरवरी राशिफल : इन राशियों का दिन बीतेगा खुशी भरा, जानें बाकी राशियों का हाल
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होंगी किसकी मनोकामनाएं, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18)
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है जिससे घरेलू कलह बढ़ने की आशंका है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप किसी बड़े खर्चे के मूड में है तो इससे आपको बचना होगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप मीडिया या पॉलिटिक्स से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 10:10 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉक्स का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बिना किसी बाधा के भी पूरे होने के भी आसार है। छोटे व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी थकान भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। हो सकता है किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपको विलंब हो जाए और आपके बॉस आप से काफी नाराज रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक सौदेबाजी न करें। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की तो अगर आपको लो बीपी की शिकायत है आज संभलकर रहें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज बड़ी बाधा आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक सामान वाले व कपड़े के व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। यदि आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा होगी। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अगर आप जल्द से जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तकरार से बचें। इससे आपकी छवि और काम दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को सोच समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। आज धारधार चीजों का इस्तेमाल करते समय अधिक सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं तो आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा उनकी मन की बात जानने का प्रयास करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22)
होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले साफ सफाई पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। छोटे से छोटे काम को भी आप पूरी मेहनत और ध्यान से करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें और तेज करनी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। पैसों की बात करें तो आपको उधार लेने और देने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज वाहन का प्रयोग करते समय जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर)
घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए परिजनों के साथ आपसी तकरार से बचें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सभी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई सारी कमियां भी निकालें। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक आज बसेहत की बात करें तो आज कमर या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सभी सदस्यों का स्नेह और समर्थन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहेगा। हो सकता है घर की सजावट में बदलाव करने के लिए आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करें। अगर आप विद्यार्थी है और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी)
अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खान-पान में जरा भी लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप किसी भी तरीके के झूठ का सहारा न लें और स्पष्टता के साथ अपना पक्ष रखें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सेहत में गिरावट संभव है। काम के साथ स्वयं को पर्याप्त आराम भी दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। हो सकता आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग डिनर डेट पर भी जाएं। आज सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8: बजे तक



Click it and Unblock the Notifications