28 जनवरी राशिफल: मकर राशि वालों का दिन रहेगा बेहद शुभ, मिलेगी बड़ी सफलता

अगर आप अपने दिन भर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं तो इसका सबसे सरल माध्यम है आपका दैनिक राशिफल। तो आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आर्थिक मामले में आप अपना हर निर्णय बुद्धिमानी से लेंगे। आज धन की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं जैसे आपका कंप्यूटर या लैपटॉप अचानक बिगड़ सकता है या फिर कोई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मिस्प्लेस हो सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थायी है। व्यापारियों को आज कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। हालांकि ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर रहेंगे। यह समय दुखी और निराश होने का नहीं है बल्कि कुछ कर दिखाने का है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। सकरात्मक रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होने से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता भाई-बहन सभी का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी दिक्कतें रहेंगी। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आपके जीवन मे कोई परेशानी चल रही है तो अपने किसी करीबी की मदद लेने में आप बिल्कुल भी न हिचकिचाएं। इस तरह तनाव में रहने से कुछ हासिल नहीं होगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। यदि आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आपको कोई नया और अच्छा व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आज आप जमकर मेहनत करेंगे। आज आप साबित कर देंगे कि आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला आज सुलझ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप कोई बड़ी आर्थिक सौदेबाजी कर सकते हैं। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन की नीरसता को दूर करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। आपकी तुनकमिजाजी जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है, साथ ही आपके प्रिय की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकती है। मित्रों के साथ बातचीत के दौरान हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के बल पर अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को मिले जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। इस समय आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। हो सकता है आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। पैसों के मामले में आप संभल कर रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपनों के साथ बिताएं आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों से उलझने से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी खूबी के कारण आज उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण और कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। आप इस काम को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आपकी मेहनत का उचित फल आपको पदोन्नति के रूप में जल्द ही मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि खाने-पीने के मामले में आप ज्यादा लापरवाही न करें। समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के तनाव को खत्म करने की कोशिश करें। आपको एक दूसरे को फिर से समझने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। पैसों की बात करें तो आर्थिक तौर पर आज का दिन कुछ ठीक रहेगा। छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर आप आर्थिक तंगी से बच सकते हैं। भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए इसके लिए आपको अपना आर्थिक पक्ष मजबूत रखना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और सफलतापूर्वक आप अपने कार्य को पूरा कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपका काम अनाज से जुड़ा है तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपनी सही सोच और सकारात्मकता के बल पर आज आप अपने जीवन की किसी बड़ी परेशानी छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। अपनों के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। पिछले कुछ समय से यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करेंगे। इतना ही नहीं, आज आप अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। माता की सेहत में गिरावट आने से आप कुछ चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा कि आप उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी न करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपनी रुचियों पर भी ध्यान देने का समय मिलेगा। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। यदि आप इसी तरह लापरवही करते रहेंगे तो इस बात की भी संभावना है कि आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप से वापस ले ली जाए। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप कुछ उदास रहेंगे। मन में कई चिंताएं रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने मन से निकाल दें और अपने उज्जवल भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें। इसके अलावा दूसरों की बातों से भी आप ज्यादा प्रभावित न हों। वैवाहिक जीवन की बात करें तो शांत रहकर ही आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर अपने प्रिय के साथ कहासुनी से बचें। आपका उग्र स्वभाव आपके बीच कड़वाहट बढ़ा रहा है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई सुनहरा मौका मिलेगा। वहीं व्यापारियों को आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लेने की सलाह दी जाती है। आपके साथ धोखा हो सकता है। अधिक क्रोध और तनाव से बचें अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहेगा। हालांकि आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी इसलिए आप निश्चिन्त रहें। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आप फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Story first published: Thursday, January 28, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion