For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28 जुलाई राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का अच्छा फल

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से साक्षात्कार के लिए बुलावा आने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों की भी कोई अटकी हुई योजना पूरी हो सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अच्छे फायदे की उम्मीद भी कर सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहने से आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। पैसों की बात करें तो आज किसी को दिया हुआ उधार आपको वापस मिल सकता है। हालांकि आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि कोई भी आर्थिक लेन देन करते समय आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज कार्यभार के कारण आपका मानसिक तनाव कुछ बढ़ सकता है। आज कामकाज अधिक होने के कारण आप अपने परिवार को पर्याप्त समय भी नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ कुछ नोकझोंक हो सकती है। आप अपनी समझदारी से बात को संभालने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 10 बजे तक

आज का राशिफल 28 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपको लगभग हर मामले में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में बढ़ेगी और आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी से बात करते समय अपने शब्दों का खास ध्यान रखें। आपकी कही हुई किसी बात की वजह से आपके बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती है। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपनी बात कहें और अपने प्रिय की बात भी सुनें। कामकाज के मोर्चे पर यदि कुछ परेशानियां आ रही हैं तो आज आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर इन सारी परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का शुभ फल मिल सकता है। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से आपके कार्य को खूब सराहा जाएगा। व्यापारियों को भी आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो इस काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं दूसरी ओर अचानक धन की प्राप्ति होने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहा सुनी हो सकती है। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप घर से दूर रहते हैं तो लंबे समय बाद आज आपको अपने परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इन खूबसूरत पलों का आप जमकर आनंद उठाएंगे। अपनों के साथ गुजारा हुआ यह समय आपके लिए खास रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप पूरे जोश के साथ अपना काम करते रहें। वहीं व्यापारियों को कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। हो सके तो आप किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ा खर्च करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपने किसी भी कार्य को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें अन्यथा आज आपके हाथ निराशा ही लगेगी। दफ्तर में चल रही पॉलिटिक्स से दूर रहें। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने काम से काम रखें। बेवजह की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट न करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके पार्टनर के साथ आपकी कुछ अनबन चल रही है तो समझदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश करें। इस तरह की नकारात्मक बातें आपके कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करना आपके लिए अच्छा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें, इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। दफ्तर में आज आपके कार्यों की समीक्षा हो सकती है। व्यापारियों को भी आज बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। आज आपके कार्यों में कई रुकावटें आ सकती हैं। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के छोटों के साथ रिश्ते में कड़वाहट चल रही है तो आज के दिन सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का बर्ताव आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। शारीरिक थकान बढ़ने से आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप महसूस करेंगे कि आपका कारोबार बढ़ रहा है। आप इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहें, आने वाले दिनों में आप और बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक नई ऊर्जा, जोश और गर्माहट आप महसूस करेंगे। मुमकिन है आज आपके प्रिय की समझदारी से कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझ जाए। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत से जुड़ी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। इसके अलावा आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भी हिस्सा लें। इससे आपका तनाव कम होगा। ज्यादा चिंता करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अपने कार्यों में तेजी दिखाने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह धीमी गति से काम करते रहेंगे तो आज आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। इससे वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे नाखुश रह सकते हैं। आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार करके और अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही फैसला लेना चाहिए। पैसों के मामले में इस समय जल्दबाजी आपके लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: शाम 5:45 से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। आपको मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश में नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है तो आज सब कुछ शांत होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपने निजी मामलों में दूसरों को दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप खुद ही मामले को निपटाने की कोशिश करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप करना ठीक नहीं होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। धन हानि संभव है। बेहतर होगा आप संभल कर रहे हैं। कामकाज की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर में आप किसी मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। मीटिंग के दौरान वरिष्ठ अधिकारी जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करेंगे उन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। यदि इस समय आप काफी तनाव महसूस कर रहे हैं तो आपको रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है ताकि आप अपने निजी और पेशेवर जीवन पर बराबर ध्यान दे पाएं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आप कोई बड़े सौदेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप बेरोजगार हैं और काफी समय से रोजगार पाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। घर में आज कोई बड़ा वाद विवाद हो सकता है। आपके लिए बात संभालना काफी मुश्किल हो सकता है। पैसों की बात करें तो मित्रों की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 28 July 2020 Tuesday

What does your Tuesday, July 28, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, July 27, 2020, 17:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion