For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28 जून राशिफल: कुंभ राशि वालों की आर्थिक समस्या का होगा आज समाधान

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी या देने होंगे अभी और इम्तिहान, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। किसी की भी आलोचना करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने संपर्क का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आज आपके लंबित कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी रुकी हुई सैलरी भी आपको मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक लाभ संभव है। आज आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है और आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आप अपने प्रिय से जुड़ाव महसूस करेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अपने परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आपको सभी के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। बेहतर होगा अपने बड़ों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं और छोटों पर किसी भी बात का ज्यादा दबाव न डालें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी उच्च पद पर आपकी नियुक्ति होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। अगर व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि बड़ा निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है। अच्छा होगा कि आप सभी कोनों से पहले जांच पड़ताल कर लें। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है। आप खुद का ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर अगर आप सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को पूरी ईमानदारी और लगन से अपना काम करना चाहिए। इसके अलावा सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज अच्छा लाभ मिल सकता है। पैसों को लेकर आज घर में कोई विवाद हो सकता है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्य आपकी किसी बात से सहमत न रहें। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें और शांति से मामले को निपटाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें और सोशल डिस्टेनसिंग का ठीक से पालन करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपकी मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप एक-एक करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करें। जरूरत पड़ने पर आप परिजनों और दोस्तों की भी मदद ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बॉस का मिजाज काफी गर्म रहेगा। अच्छा होगा कि आप अपने काम के प्रति किसी तरह की लापरवाही न करें। आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो इस समय छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी के साथ आज कुछ कहासुनी हो सकती हैं। उनकी किसी भी बात का जवाब देने से पहले आप उनके पक्ष को ठीक से समझने की कोशिश करें। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपके रिश्ते के लिए अच्छा होगा। आज आपकी माता आपसे नाराज रहेंगी। बेहतर होगा आप खुलकर उनसे बात करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कामकाज की बात करें तो बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा और रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का यही सही समय है। आप जमकर मेहनत करें। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ रही है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बातचीत के द्वारा आप अपने रिश्ते में आ गई कड़वाहट को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो आज परिजनों को आप बहुत मिस करेंगे। फोन इंटरनेट के माध्यम से आप उनसे जुड़े रहने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको एकाग्रचित होकर काम करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। खाने पीने के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लगाएं। उतना ही बोलें जितना जरूरी हो अन्यथा आज बेवजह की बातों में आपका दिन नष्ट हो जाएगा। काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर आपका ओवरकॉन्फिडेंस आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापारी वर्ग को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अच्छे फायदे के लिए आपको कुछ बड़ा सोचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत की बात करें तो आज गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। अच्छा होगा खाने पीने को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और बहुत प्रसन्न रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आज आपकी मेहनत को नोटिस कर सकते हैं। यदि आप इसी तरह अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर का माहौल और भी अच्छा हो जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपके कुछ काम अधूरे पड़े हैं तो आज उन्हें पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। वहीं व्यापारियों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ संपर्क बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। मुमकिन है आप उनकी मदद से अच्छा मुनाफा कमा पाएं। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। माता पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें आपकी बेहद जरूरत है। जीवनसाथी के स्वभाव में आज झुंझलाहट रहेगी। किसी बात को लेकर वो तनाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनके मन की बात जाने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुछ समय से आपका काम काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा था लेकिन आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है। उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत देखकर काफी प्रसन्न होंगे और आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी क्योंकि जिस आर्थिक मुनाफे के लिए आप काफी वक़्त से प्रयास कर रहे थे आज उसके मिलने की प्रबल संभावना है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। माता, पिता, भाई, बहन सभी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। कुलमिलाकर आज का दिन आपका है, इसलिए जमकर इसका आनंद उठाएं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप किसी दुविधा में रहेंगे और दिमागी उथल पुथल के कारण आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। ऐसे में आपको कुछ समय के लिए ऐसे फैसले लेने से बचना होगा। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से सोचने की जरूरत है। अगर कठिन परिश्रम के बाद भी आपको अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही है तो हो सकता है आपकी तरफ से कुछ कमियां रह गई हों। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से इस पर विचार करें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आपके संबंध भी मजबूत होंगे। माता पिता का आशीर्वाद आपको एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप वित्तीय रूप से किसी अपने की मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 28 June 2020 Sunday

What does your Sunday, June 28, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 27, 2020, 11:19 [IST]
Desktop Bottom Promotion