For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28 जून राशिफल: इन 3 राशियों पर रहेंगी आज देवी लक्ष्मी मेहरबान, होगा धन लाभ

|

आज की राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसे मिलेगा मनचाहा फल, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से नौकरी करते हैं तो अपने प्रदर्शन से आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कुछ नया सीखने के लिए यह समय बढ़िया है। पारिवारिक जीवन खुशाहा रहेगा। सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इस अवसर का लाभ उठाएं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ें। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक परेशानी के कारण आप की योजना अटकी हुई है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आज आपकी माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको स्किन से जुड़े कोई प्रॉब्लम हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो बेहतर होगा आप अपने मन की सुनें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। आपके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं यह आप भली-भांति जानते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपना काम बहुत ही ईमानदारी से करना होगा। इसके अलावा अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें। इसमें आपका ही फायदा है। अगर आप रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो इस आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपने जल्द से जल्द अपने वैवाहिक जीवन की समस्याओं का हल ढूंढना होगा। इस समय आपको एक दूसरे की जरूरत है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको अनिद्रा की समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विदेशी कंपनी में कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। पिछले कुछ समय से यदि आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही थी तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आर्थिक लेन देन करते समय उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी कड़े संघर्ष के बाद आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें साथ ही आराम पर भी ध्यान दें। जहां तक बात आपके काम की है तो यदि आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपको काम से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा अच्छी वापसी कर सकते हैं। अगर आप तनाव में रहकर काम करेंगे तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जोश में आकर आज आप कोई भी फैसला न लें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। नौकरी करने वालों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जिसके कारण लोगों से आपका झगड़ा भी हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपना व्यवहार ठीक रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही रुकावट दूर होने से पढ़ाई में आपका मन लगेगा। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। थकान और तनाव के कारण आप अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देने की का मौका मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस महामारी को देखते हुए आपको जरूरी सावधानियां बरतनी की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे, उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप पूरी हिम्मत और ईमानदारी से अपना काम करते रहेंगे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। आपकी सकारात्मकता की जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। नौकरी करने वालों पर कार्यभार अधिक रहेगा और समय की कमी रहेगी। ऐसे में आपको अच्छी प्लानिंग से सभी काम करने हो होंगे। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में हैं तो आपको किसी बड़ी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता हैं। अगर आप व्यापार करते है तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको कुछ बड़ा करने से बचना होगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा खासतौर पर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों का कार्य भार कुछ कम होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आप अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। दिन के दूसरे हिस्से में घर में कुछ मेहमानों के आने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि आपको लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार की काफी आलोचना हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कठिन परिस्थितियों में भी खुद को शांत रखें और सूझबूझ से काम लें। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। दफ्तर में आप एक साथ कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। हो सकता है आपको स्वयं के लिए ज्यादा समय न मिले। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल भी मिल सकता है। व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। निजी जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज घर उनकी विवाह की बात चल सकती है। हो सकता है आज कोई अच्छा प्रस्ताव भी मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि आपको बेवजह घर से निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें। सफलता हासिल करने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ रहने की जरूरत है। आप सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले आज आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। इसके अलावा बड़ा उधार लेने से भी आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल अच्छा रहेगा। यदि छोटे भाई या बहन के साथ कोई गलतफहमी चल रही है तो आज सारी गलतफहमियां दूर हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 28 June 2021 Monday

What does your Monday June 28, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 26, 2021, 15:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion