Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
28 मार्च राशिफल: वृश्चिक राशि वाले आज कोई नया काम करने से बचें, हो सकता है नुकसान
आज किन राशियों की किस्मत में है ढेर सारी खुशियां और किसका बढ़ेगा तनाव, जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से लगातार आपके प्रयास विफल हो रहे थे जिससे आपका मनोबल गिर रहा था लेकिन आज का दिन आपके लिए थोड़ी राहत लेकर आएगा। ग्रहों की चाल आज अच्छे संकेत दे रही है। आज आपके काम में रफ़्तार देखने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा ऐसी कोई बात न करें जिससे आप दोनों के बीच मतभेद गहरे हो जाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आप फोन या इंटरनेट के माध्यम से अपने पार्टनर से जुड़े रहेंगे। पैसों के मामले में संभल कर रहें। खर्च करने से पहले अपने बजट को ध्यान में रखें। परिवार के साथ आज का दिन मजेदार गुजरेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। अपनी ऊर्जा शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। आज वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। अगर आपका कोई जरूरी काम रुका हुआ है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आज वो पूरा हो जाए। दफ्तर के काम आज समय पर पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप अपना बचा हुआ समय बच्चों के साथ बिताना पसंद करेंगे। अगर आर्थिक मामले में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही पैसों की स्थिति में सुधार आएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 से रात 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार समय बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर काफी चिंतित थे और बेचैनी महसूस कर रहे थे लेकिन आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। आप अपने समय का सदुपयोग करते हैं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज बिना किसी बाधा के आप सारे काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आज छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5:25 मिनट से रात 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा और आप अपने पार्टनर के ख्यालों में खोए रखेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज फायदा उम्मीद से कुछ कम मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा और आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। ऐसे में आपको कुछ समय दोस्तों या परिवार के साथ बिताना चाहिए। इससे आपका तनाव कम होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में दिन शुभ है। काफी दिनों बाद आज आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक है। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेकर आप खुद पर दबाव न डालें क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। अपने लंबित पड़े कार्यों को धीरे धीरे पूरा करने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और आज आपके बीच कुछ अनबन संभव है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से काम लेना होगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों की बात करें तो आज अचानक आर्थिक फायदा मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आज कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिजनों के बीच आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं जिससे घर का माहौल अशांत रहेगा। आज आपको धैर्य और शांति से काम लेना होगा। कामकाज को लेकर आज भी आप व्यस्त रहेंगे। ऐसे में काम और निजी जीवन में संतुलन बनाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े लेन देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आज कोई गड़बड़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको खुद पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पाएगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। कुछ मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आप काफी निराश रहेंगे। हालांकि आपको समझना होगा जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में हर दिन एक जैसा नहीं होता है। आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा अन्यथा आपके बर्ताव से अपने आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने परिजनों पर किसी भी बात को लेकर दबाव नहीं बनाना चाहिए। घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं। आपको उनकी इच्छाओं और दिलचस्पियों का भी ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अधिक परिश्रम करने से आज शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अपने काम से काम रखें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें। वे आपको भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से आप बच कर रहें। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी और आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न करें क्योंकि आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर कुछ नया करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दोस्तों के बीच आपका बड़बोलापन मुसीबत का कारण बन सकता है। आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिससे आपके किसी मित्र के साथ आपका विवाद हो जाएगा। काम का बोझ और पारिवारिक मुद्दे आज आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। इस समय आपको भावुक होकर नहीं बल्कि समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। अगर मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो अपनी परेशानियां जीवनसाथी के साथ बांटे। हो सके तो आज एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपका तनाव कम होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप कुछ नयी आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4 से 6:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिससे आपको काफी कम उम्मीद थी। आमदनी में बढ़ोतरी होने से आज पैसों की वजह से अटके हुए कुछ काम भी पूरे होंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बेवजह के विवादों में उलझकर आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आने वाले समय में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आप अपने काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा धीमा रहेगा। हालांकि आप हिम्मत से काम लें, जल्द ही चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आएंगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी की खुशदिली देख आज आप भी काफी प्रसन्न रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितनी अच्छी तरह से समझते हैं। आज आप एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक समय भी बिताएंगे। घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। ऐसे में बात ज्यादा आगे न बढ़े इसलिए आप खुद को शांत रखें। पैसों की बात करें तो आज कुछ फायदा मिल सकता है। इस समय पैसों से जुड़ा लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अपने पार्टनर पर भरोसा करना सीखें, दूसरों की बातों में आकर उन पर शक न करें अन्यथा आपका रिश्ता टूट सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी अच्छा है। आज आप जमकर मेहनत करेंगे और आपका लाजवाब प्रदर्शन देखकर आपके वरिष्ठ आज चकित रह जाएंगे। केवल वरिष्ठ अधिकारी ही नहीं बल्कि आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों को भी आज आप अपने काम से करारा जवाब देंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आपके जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आपको काफी खुशी मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने कुछ करीबी दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। आज आपके पार्टनर का गुस्सा आखिरकार शांत होगा और वे आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। धन लाभ का योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:30 तक



Click it and Unblock the Notifications