Latest Updates
-
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है?
28 March Horoscope: आज होली पर इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यवसाय, नौकरी आदि से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हो सकता है घर की सजावट में बदलाव करने के लिए आप कुछ धन भी खर्च करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज अचानक घर आपके खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने तय बजट से ज्यादा दूर न जाएं। आज परिजनों को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आज आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत श्री कृष्ण की पूजा अर्चना से करें। आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर लगाने से बचें अन्यथा आज छोटी से बात पर बड़ा बवाल हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अपनों के लिए आप जमकर खरीददारी कर सकते हैं। स्वास्थय की बात करें तो आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। हालांकि सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कुछ दिनों से यदि काम के बोझ के कारण आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। कामकाज को अलग रखकर आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी विशेष रूप से माता पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जोश में आकर ज्यादा खर्च करने से बचें। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप छोटे व्यापारी है तो अपनी नयी तकनीकों और विचारों से अपने ग्राहकों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो अपने प्रिय को मनाने के लिए दिन अच्छा है। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। ज्यादा तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको तेज करना होगा। कामकाज की बात करें तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। बिना सोचे समझे आज किसी से भी कोई वादा करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बदलते मौसम की वजह से आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप काम को अलग रखकर आराम पर अधिक ध्यान दें। पैसों की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है। हालांकि आप फिर भी पैसों को लेकर चिंतित रहेंगे। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी में बदलाव संभव है। वहीं व्यापारियों का कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थायी है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां बेहतर होती नज़र आ रही है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सुबह सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। पैसों की बात करें तो आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। लापरवाही उनका स्वास्थ बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दूसरों की बातों बसे ज्यादा प्रभावित न हो। आप अपना अच्छा बुरा भली भांति जानते हैं। आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं ऐसे लोगों को नज़रअंदाज़ करें। हो सकता हैं वे आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का भी प्रयास करें। आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी और आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। अगर बात पैसों की करें तो अपने फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता हैं। कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऐशो आराम के चीज़ों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। इसके अलावा खुद को किसी भी गलत और गैर-जरूरी चीज़ से दूर रखें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं हैं। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस होगी।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। हो सकता हैं आज आप शौक मौज पर भी कुछ खर्च करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम पर आप ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता हैं आने वाले दिनों में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ें। अगर आप स्वयं का छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 26
शुभ समय:दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज को लेकर चल रहा आपका प्रयास विफल हो सकता है। अगर आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें, नहीं तो आप दोनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आज का दिन मजेदार गुजरेगा। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। अच्छे और संतुलित भोजन के साथ थोड़ा व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











