For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28 मई राशिफल: इन 4 राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा

|

आज के दिन आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हो सकता है आप पर एक साथ कई कार्यों को निपटाने का दबाव रहे। हालांकि आप शांति और समझदारी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों का आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है खासतौर पर लोहे का कारोबार करने वाले लोगों के कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों का स्नेह और सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ समझदारी से डील करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण घर में वाद विवाद होने की आशंका है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा और आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। हो सकता है किसी कारणवश आज आपके प्रिय कुछ उदास महसूस करें। ऐसे में आपको उन्हें पर्याप्त समय देना चाहिए। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप चिंतित रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। हो सकता है पढ़ाई में आपका ज्यादा मन न लगे। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूल कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में वृद्धि भी संभव है। खुदरा व्यापारियों की को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन वाद विवाद में बदल सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको संभल कर रहना होगा। सरकारी दस्तावेजों के मामले में आप जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। काम का दबाव आप पर बढ़ सकता है। साथ ही बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। यदि आप अपनी नौकरी बचाना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पैसों की बात करें तो दूसरों को खुश करने के लिए आप ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करना चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सभी कोनों से अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। इसके अलावा आप के पास जितनी ज्यादा जानकारी होगी आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। भविष्य में इस मुलाकात का अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सभी सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा है और जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। मानसिक रूप से आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे और कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपके बॉस आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप समझदारी और धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आज के दिन आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। बेहतर होगा आप उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। घर के वातावरण में सुधार संभव है। घरेलू कलह कम हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और अपने घर के बड़ों के विरुद्ध जाकर कोई भी काम न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। दफ्तर में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। किराना, जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक आदि का व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी पर अपने फैसले थोपने से बचें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। इसके अलावा माता पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज के दिन उन्हें अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं और आप काफी दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप ऐसे विचारों को खुद पर हावी न होने दें और पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े। आपको सफलता जरूर मिलेगी। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति काफी कड़ा रहेगा। हो सकता है जल्दबाजी में आपसे कोई बड़ी लापरवाही भी हो जाए। ऐसे में आपको समझदारी से मामले को संभालना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा करने की गलती न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज बच्चों को अधिक समय देने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। खानपान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। जीवनसाथी के साथ कहासुनी से आपको बचने की जरूरत है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी में बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापारियों का कुछ खास फायदा नहीं होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। हो सकता है किसी कारणवश आपका प्रमोशन टल जाए। हालांकि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम भी करने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 28 May 2021 Friday

What does your Friday Febuary 28, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, May 27, 2021, 15:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion