Just In
- 7 hrs ago
हैदराबाद कांड के चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं
- 9 hrs ago
जानें नॉक्टेर्नल यानी नाइटटाइम अस्थमा के लक्षण, रात में सांस लेने में होती है दिक्कत
- 14 hrs ago
6 दिसंबर राशिफल: वृश्चिक और इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, क्या कहता है आपका राशिफल
- 1 day ago
आपके गर्भवती होने के चांस को क्या बढ़ा सकता है एक्यूपंचर?
Don't Miss
- News
7 साल बाद कहां है निर्भया का नाबालिग आरोपी, उसी ने की थी सबसे ज्यादा दरिंदगी, कैसे बिता रहा है जिंदगी
- Sports
ISL 6 Preview: घरेलू मुकाबले में एटीके की चुनौती का सामना करेगी नॉर्थईस्ट
- Automobiles
हस्कवरना विटपिलेन 250 व स्वार्टपिलेन 250 को किया गया इंडिया बाइक वीक 2019 में पेश
- Technology
Oneplus की छठी सालगिरह पर लेटेस्ट स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स
- Finance
ऑटो उपकरण में गिरावट का असर एक लाख लोगों की नौकरी पर पड़ा
- Movies
"भांगड़ा पा ले" अब इस नई तारीख़ को होगी रिलीज, मन्नत और गैलेक्सी के सामने ऐसे हुआ प्रमोशन
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
28 नवंबर राशिफल: पैसों के मामले में ये राशियां रहेंगी आज बेहद लकी
अपने दिन को और भी खास और व्यवस्थित बनाने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और जानें क्या है आज आपके लिए खास।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए अगर आप थोड़ा और प्रयास करेंगे तो कुछ अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। आज पुराने किसी परिचित से आपकी मुलाकात संभव है। आपकी यह मुलाकात काफी यादगार साबित होगी। आपके कामकाज की बात करें तो दफ्तर में जो भी जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अपने वरिष्ठों को शिकयत का मौका ना दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज डबल फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। आप जल्द से जल्द इन मसलों को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। आज घर परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मुद्दा आपकी परेशानी का कारण बनेगा। ऐसे में आपको अपने बड़ों से सलाह लेनी चाहिए। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप पेट से जुड़े किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: 21
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय गुजारने का प्रयास करें। यदि वे किसी तनाव से गुजर रहे हैं तो ऐसे में आपको उनका पूरा साथ देना चाहिए। आज आपको किसी ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहां अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मगर आपको अपने व्यवहार और वाणी दोनों में संतुलन बनाकर रखना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पिता की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है लेकिन ज्यादा घबराने या सोचने की जरूरत नहीं है। सही देखभाल से जल्द ही आपको उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। इस बात का ध्यान रखें कि आज सौंपा गया कोई भी काम आप कल के लिए ना छोड़ें।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: 2
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से आमदनी का कोई नया जरिया आपको मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। हाल ही में आपके द्वारा शुरू किये हुए किसी नए काम से भी कुछ वित्तीय मुनाफा मिलने की संभावना है। अपने इस नए कार्य से जुड़े फैसलों में आपको अपनी पिता की भी मदद मिलेगी जिससे सब कुछ और भी आसान हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ कुछ बढ़िया समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। बीते कुछ दिनों से अगर आपका कोई काम बनते बनते अटक रहा था तो आज उसके भी पूरे होने का योग बन रहा है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। काम में भी आपका मन लगेगा। इतना ही नहीं, आज कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। मुमकिन है आपके वरिष्ठ आपके काम से काफी प्रभावित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है जिससे आपके कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने के लिए जिस योजना पर आप काम कर रहे थे आज उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। संतान पक्ष से भी आपको सुख की प्राप्ति होगी। आज वे आपके साथ कुछ ज्यादा वक्त बिताने की मांग कर सकते हैं। आज आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिन: 7
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके जीवनसाथी का अस्थिर बर्ताव आपका आज का दिन बिगाड़ सकता है। आज कुछ मामलों में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का प्रयास कर रहे हैं तो आज उसमें अचानक कोई बड़ी रूकावट आ सकती है। इसपर आपका जरूरत से ज्यादा पैसा भी खर्च हो सकता है। पैसों के मामले में भी आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। आज मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। आप अपने कामकाज और निजी जीवन को लेकर काफी परेशान रहेंगे जिसका नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि स्वयं को चिंतामुक्त रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दिन: 8
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आप अपने सहकर्मियों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप अपने काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना व्यवसाय साझेदारी में करते हैं तो आज आपके साझेदार की मदद से कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में आज कई रुकावटों के बावजूद आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करने के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप एक शांत भरा दिन गुजार पाएंगे। ज्यादा तैलीय खाना खाने से बचें। खुद को फिट रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ दिन: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पिछले कुछ समय से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे थे आज उनका सकारात्मक फल आपको मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में अपने काम को आप बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे और वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आने से जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा। आज संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ रहेगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप इसी तरह तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो योग और ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ दिन: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा रहेगा। आज आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। अगर आप अपना दिमाग शांत रखेंगे तो आसानी से अपने कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अपने प्रयास जारी रखें, आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आप पर अचानक कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन वरिष्ठों के सहयोग और सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल के कारण आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है। आपके साथ कुछ भेदभाव हो सकता है जिससे आपकी भावनाओं को काफी ठेस पहुंचेगी। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। कुछ मामलों में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको गलत साबित कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े झंझट में ना पड़े अन्यथा आपकी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। यदि आप बिना सोचे समझें बात करेंगे तो आपके सामने अजीब-सी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे और किसी छोटे से काम से आपको बड़ा फायदा मिलने का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता पिता और अन्य परिजनों से भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज का दिन आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें ला सकता है। आप दोनों के बीच की दूरियां आज बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। जहां तक संभव हो अपने पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 43
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको शांति और सूझ बुझ से काम लेने की जरूरत है। आज आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति आकर खड़ी हो सकती है जिससे निपटने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कैसी भी समस्या हो आपको अपना आपा खोने से बचना होगा वरना आपका अनियंत्रित क्रोध आपकी मुसीबतें और भी बढ़ा देगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके रास्ते में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपको समझना होगा व्यर्थ के झगड़े झंझट से आप केवल अपनी मानसिक शांति को भंग करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन थोड़ा बेहतर साबित होगा। यदि आप अपनी कोई पुरानी संपत्ति बेचना चाहते हैं तो आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 10:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यवसाय आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। इतना ही नहीं, आज आपकी मुलाकात समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से होगी। अगर आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। घरेलू जीवन में खुशियां बनी रहेगी लेकिन आपको अपने व्यस्त दिनचर्या से में कुछ समय अपने परिजनों को भी देना होगा। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड थोड़ा गड़बड़ रहेगा। बेहतर होगा आज आप तोलमोल कर ही बात करें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने का योग बन रहा है लेकिन आज खर्च भी अधिक हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने वित्तीय फैसले सोच समझकर ही लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। सबके साथ प्यार और अदब से पेश आएं अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी मेहनत का परिणाम आपको मिलने की संभावना है। आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है जिससे पैसों से जुड़ी आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएगी। दफ्तर में आज आपको संभलकर रहना होगा। यदि आपके विचार दूसरों से ना मिलते हों तो बेवजह बहस करके अपना समय व्यर्थ ना करें। आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। ज्यादा शारीरिक श्रम ना करें वरना आपका पुराना कमर दर्द फिर से उभर सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: 6
शुभ समय: दोपहर 12:30 से रात्रि 8:15 तक