For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28 नवंबर राशिफल: शनिवार को इन राशियों को रहना होगा संभलकर

|

क्या है आज आपके भाग्य में अच्छा या बुरा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आप आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरे हुए रहेंगे। आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, खासतौर पर यदि आपका कारोबार विदेशों में फैला है तो आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक तौर पर कुछ सुधार संभव है। हालांकि इस समय पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी मिलने में विलंब होने से आपका तनाव बढ़ सकता है। आप धैर्य से काम लें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को आज संभलकर रहना होगा अन्यथा हाथ में आया हुआ कोई बड़ा ऑर्डर वापस लिया जा सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो उसका अच्छा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा कि आप इस तरह के फैसले जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। इस समय आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कोई भी कागजी काम करते समय आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। किसी तरह की बहानेबाजी न करें और न ही अपने उच्च अधिकारियों से झूठ बोलें अन्यथा आप अनचाही परेशानियों को न्योता दे सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज कुछ राहत मिल सकती है। आपको कोई छोटा-मोटा ऑर्डर मिल सकता है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें। जल्द ही आपके काम में रफ्तार देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज आप पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान दें। इससे आपको शांति मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को आज पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोई भी आर्थिक लेनदेन न ही करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको न मिले। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तनाव भूलकर अपने काम पर फोकस करें। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। हो सकता है गुस्से में वे आपको कुछ ज्यादा ही कह जाएं जिससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आज आपको राहत मिलेगी। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खुद को तरोताजा रखने के लिए दिन अच्छा है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। जीवनसाथी के साथ आज आपकी काफी खट्टी मीठी बातें होंगी और आपका खूब मनोरंजन होगा। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आप इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पिछले कुछ समय से आपके व्यवसायिक और निजी जीवन में जो परेशानियां चल रही थी आज उनके दूर होने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपके रिश्तों की तो आज आप अपने परिजनों की नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे जिससे एक बार फिर रिश्तों में प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। आपको इस बात से सबक लेने की जरूरत है कि आप भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसका बुरा असर आपके संबंधों पर पड़े। काम की बात करें तो अगर अब व्यापारी हैं तो आज अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी बदलने का फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए। आप ऑनलाइन क्लासेज का लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर कोई परेशानी आ रही है तो आपको उच्च अधिकारियों से खुलकर बात करनी चाहिए। व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी कई रुकावटें आ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

28 November 2020 Rashifal | आज का राशिफल 28 नवंबर 2020 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज वह दिन है जब आपको अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आज आप चैन की सांस लेंगे। लंबे समय से जिस कर्ज से आप परेशान चल रहे थे, आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता उच्च स्तर पर बनी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। मसालेदार और चटपटी चीजें आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है इसलिए इनसे परहेज करें। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ डगमगा सकती है। आपके लगातार बढ़ते खर्च आपकी जमा पूंजी भी खत्म कर रहे हैं इसलिए समय रहते आपको संभलने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। यदि आप अपना आपा खो बैठते हैं तो इससे बात हाथ से निकल सकती है। आपका गलत रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। उग्र होकर बात न करें बल्कि अपना व्यवहार संतुलित रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से कोई मांग करते हैं तो मुमकिन है कि वे आपकी मांग को ठुकरा दें। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपका काम कुछ आगे बढ़ सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। हालांकि कोई भी बड़ा काम करने से अभी आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज खर्चे होंगे लेकिन धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। इसके अलावा आज आप अपने किसी मित्र को उधार भी दे सकते हैं। परिवार में विवाद से बचें। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो घरेलू कलह बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने बड़ों का आदर करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। यदि पैसों की तंगी के कारण आपका कोई काम में बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करने की जरूरत है। यदि वे आपके काम से संतुष्ट नहीं हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। उग्र होने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छा व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहेंगे। हो सकता है किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से आप सहायता भी करें। इस तरह के नेक कार्य करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आज आप कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आज घर के सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप खुद को शांत रखें। उचित समय आने पर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। काम का दबाव आप पर कुछ ज्यादा ही रह सकता है। वहीं व्यापारियों के हाथ निराशा लगेगी। यदि आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 10:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 28 November 2020 Saturday

What does your Saturday, November 28, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, November 27, 2020, 13:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion