28 अक्टूबर राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, बिना बाधा पूरे होंगे हर काम

अगर आप जानना चाहते हैं कि आज क्या है खास आपके भाग्य में तो पढ़ें आज का राशिफल जिसमें आपके जीवन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। अपने उत्साह और पराक्रम से आप अपने सभी कार्यों में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। इतना ही नहीं, आज परिवार का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके माता पिता आपके हर फैसले में आपका समर्थन करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने किसी करीबी से इस विषय में बात करें या फिर अपने जीवनसाथी के सामने अपना पक्ष रखें। बातचीत से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में आपके वरिष्ठ आपकी रचनात्मकता को सराहेंगे जिससे आपका मनोबल बढेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी लेकिन जीवनसाथी की मदद से आप परिस्थिति को संभालने में कामयाब रहेंगे। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी जिससे आज आपको थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कैसी भी परेशानी हो आप अपनी सकारात्मक सोच और मेहनत से सबकुछ संभाल लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े किसी कानूनी मामले में कुछ अड़चन आ सकती है लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। दफ्तर में आज अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। साथ ही वरिष्ठों का भी सहयोग उम्मीद के अनुसार ना मिलने से आपको निराशा होगी। इस समय आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आपको नेत्रों से जुड़ी कोई परेशानी है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप कामकाज को अलग रखकर अपने पारिवारिक मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देंगे। पिछले कुछ समय से आपके घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं चल रहा था जिससे आप चिंतित थे लेकिन आज आपके प्रयास रंग लाते नजर आएंगे और परिजनों के बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवादों की लंबी कड़ी आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। अपने बीच की दूरियों को कम करने का यही सही समय है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन लाभदायक है। मुमकिन है आज किसी पुराने कर्ज से आपको छुटकारा मिल जाए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। आपके बिगड़े हुए कार्य आज बनते नजर आ रहे हैं जिससे आपका बड़ा फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। साथ ही आपको सभी का समर्थन मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती का कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है आप दोस्तों के साथ सैर सपाटे का आनद लें। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप भी मन लगाकर अपना काम करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अपने पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। इतना ही नहीं, आपको उनकी ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा और माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी मेहनत से समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत हैं, नहीं तो आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। अपनी राय वहीं दें जहां जरूरत हो। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। कुछ बड़े खर्चे होने की संभावना है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपके जोश और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। पारिवारिक मोर्चे पर अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द की भावना जागृत होगी। साथ ही आपको उनके साथ मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने घर की साज सजावट में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं और इसके लिए आज आप कुछ बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। नए भवन से जुड़े कार्य भी आज शुरू होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 से 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप अपने रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन जीवनसाथी से बात करते समय आपको अपने शब्दों पर गौर करने की जरूरत है क्योंकि आपके गलत शब्द आप दोनों के बीच अनबन का कारण बन सकते हैं। आपको अपने प्रिय के पक्ष को भी समझने की जरूरत है। लंबे समय से आपका व्यावसायिक जीवन आपके ध्यान का केंद्र बना रहा है लेकिन आज आप अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। जिस काम को पूरा करने के लिए आप काफी समय से परिश्रम कर रहे थे आज आपका वो काम बिना किसी रूकावट के सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। धन प्राप्ति की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको अपने काम के साथ साथ परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। आपको समझना होगा कि इस समय उन्हें भी आपके प्यार और सहयोग की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ हद तक बेहतर साबित होगा। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप आसानी से इन जिम्मेदारियों को निभा पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। काम अधिक रहेगा लेकिन आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। अटका हुआ आर्थिक मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। इस समय आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने चाहिए। आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 3:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप अपने पारिवारिक मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देंगे। साथ ही आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होगी। लंबे समय से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप परिजनों के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे लेकिन आज आपको मौका मिलेगा कि अपनों के बीच कुछ अच्छे पल गुजारें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सफलता पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपकी बुद्धि और विचार आपको दूसरों से आगे रखेंगे। आज आपके अटके हुए सभी काम भी पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आय से अधिक खर्च करने से बचें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपकी डेट कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगी। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा, इससे केवल आपका समय और पैसा बर्बाद होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जहां एक ओर कामकाज के मोर्चे पर आपको सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर निजी जीवन में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ तनाव मिलने की संभावना है। उनका जिद्दी और लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी की ओर से भी कुछ खास सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने पारिवारिक मुद्दों पर भी थोड़ा ध्यान दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी गोपनीय बातें अपने सहकर्मियों से बांटने से बचें, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के हाथ आज निराशा लगेगी। आप महसूस करेंगे कि आपका पार्टनर आप दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है। सेहत में सुधार लाने के लिए आप योग का सहारा लें। इससे आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 तक

Story first published: Monday, October 28, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion